Showing posts with label Mobiles. Show all posts
Showing posts with label Mobiles. Show all posts

आईफोन 7 को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्या होगी आईफोन 7 की कीमत


बिना इयरफोन जैक के आएगा iPhone 7, कीमतें भी हुईं लीक!










" एप्पल सात सितंबर को आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है, लेकिन अभी भी आगामी आईफोन 7 की अफवाहों और अटकलों का बाजार गर्म है। इस बार आईफोन 7 के फीचर्स या डिजाइन के बारे में खबर नहीं है। चीनी की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमतों का खुलासा हो चुका है।

Phoneradar की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस तीन वेरिएंट (स्टोरेज के आधार पर) 32 जीबी,
128 जीबी और 256 जीबी में आने की उम्मीद है। आईफोन 7 (32 जीबी) की कीमत 5288 युआन (करीब 53,100 रुपये), 128 जीबी की कीमत 6088 युआन (करीब 61,200 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 7088 युआन (करीब 71,250 रुपये) होने की उम्मीद है।

हाल ही की कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, iPhone 7,  4.7 इंच की 3डी टच डिस्‍प्ले के साथ होगा, जबकि iPhone 7 Plus बड़े 5.5 इंच डिस्प्ले के साथ हो सकता है। कंपनी पढ़ने और एप्लिकेशन नेविगेशन के लिए इस डिवाइस के डिस्‍प्ले रेज्‍ल्यूशन को भी बढ़ाने के बारे में सोच रही है।

#IPHONE7 #IPHONE7PRICE

डाटाविंड कंपनी ने लॉन्च किया 1499 रुपए में स्मार्टफोन, साथ ही मिलेगा एक साल तक फ्री इंटरनेट

New Cell Phone of Free Internet


किफायती इंटरनेट कनेक्टिविटी और वायरलेस वेब एक्सेस उत्पादों की एक अग्रणी कंपनी Datawind ने महज 1,499 रुपये की कीमत में किफायती स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है। पॉकेट सर्फर जीजेड स्मार्टफोन के साथ एक वर्ष की मुफ्त इंटरनेट ब्राउजिंग सुविधा भी दी जा रही है।

“डाटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने कहा, “हम मूल्य को उस स्तर तक ले जाना चाहते हैं, जहां तकनीक सभी के लिए सुलभ हो और तकनीक जन-जन तक पहुंचे। इस नजरिए से केवल 1,499 रुपये के स्मार्टफोन की यह नई पेशकश इस राह में एक कदम है। विकासशील देशों में कनेक्टिविटी को यह बेशक और आगे ले जाएगा।” तुली ने कहा, “इंटरनेट की जरूरत हर घर को है, इस लिहाज से हमारे उत्पाद की बदौलत देश का हर व्यक्ति एक स्मार्टफोन अपने साथ रख सकेगा।” इस सबसे सस्ते पॉकेट सर्फर जीजेड की खूबियों में टच स्क्रीन, रियर कैमरा और लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (संचालन प्रणाली) शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Datawind ने पेश किए डिटैचेबल टैबलेट और नेटबुक डिवाइस यूबीस्लेट टैबलेटों में अपने क्रांतिकारी प्रयास को लेकर डाटाविंड ने समूची दुनिया का ध्यान खींचा है और स्मार्टफोन के क्षेत्र में भी ऐसा ही इरादा रखता है। पॉकेटसर्फर जीजेड इसके पोर्टफोलियो का एक नया हिस्सा है। भारत में पिछले दो सालों के दौरान इंटरनेट के उपयोग और स्मार्टफोन की ग्रहकी में 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, लेकिन कई विकासशील देशों से यह अभी भी पीछे है।