Showing posts with label weight loss. Show all posts
Showing posts with label weight loss. Show all posts

5 Tips Only That Can helps in weight loss | Diet Tips for weight loss - Healthbazz


वजन कम करने के लिए कुछ लोग क्रैश डाइटिंग (जरूरत से काफी कम खाना) आजमाते हैं, लेकिन यह स्थिति स्थाई नहीं रहती। ऐसे लोग जैसे ही प्रॉपर डाइट लेना शुरू करते हैं, उनका वजन फिर से बढ़ने लगता है। होना तो यह चाहिए कि अगर आपने इच्छित वजन घटा लिया है तो फिर आपका वजन वहां जाकर स्थिर हो जाना चाहिए। अब यह कैसे संभव है? इसके लिए केवल डाइटिंग नहीं, बल्कि डाइट में न्यूट्रिशन, वैराइटी और बैलेंसिंग जरूरी है। 
Healthbazz बता रहा हैं हैं कि वजन कम करने के लिए बेहतर डाइट प्लान कैसा हो सकता है: 


1. अलग-अलग फूड हों : एक ही समूह पर फोकस करने के बजाय अपनी डाइट में अलग-अलग समूहों के विविधता से भरे फूड शामिल करने चाहिए। यहां अलग-अलग समूहों से मतलब है प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट इत्यादि के वैराइटी वाले फूड्स। साथ ही मोटे अनाज और सब्जियां भी इस डाइट में होनी चाहिए।

2अधिक प्रोटीन हों : भारतीय भोजन में प्रोटीन के बजाय कार्बोहाइड्रेट और फैट ज्यादा होते हैं। कोशिश करें कि डाइट में एक बड़ा हिस्सा प्रोटीन का हो। प्रोटीन पचने और रक्तवाहिनियों में अवशोषित होने में ज्यादा वक्त लेता है। इससे कैलोरी की खपत भी ज्यादा होती है। कैलोरी की ज्यादा खपत का मतलब होगा ज्यादा वेट लॉस होना। 
3ज्यादा फाइबरयुक्त चीजें हों : अपनी रोज की डाइट में कम से कम 30 से 35 ग्राम फाइबर जरूर होना चाहिए। मोटा अनाज, चिया सीड्स और फाइबरयुक्त सब्जियों जैसे पालक, ब्रोकोली, फ्रेंच बीन्स (बरबट्टी), गाजर, खीरा, कई तरह के फलों जैसे अनार, सेवफल, चीकू इत्यादि में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होते हैं। 
4. एक दिन डिटॉक्स डाइट लें : अपने डाइट प्लान में हफ्ते में एक दिन डिटॉक्सिंग भी जरूर शामिल करें। डिटॉक्सिंग से शरीर में जमा जहरीले रसायन दूर हो जाते हैं। वेट लॉस के लिए इन जहरीले रसायनों को शरीर से हटाना जरूरी है। डिटाक्स के लिए त्रिफला के पानी का इस्तेमाल करें। यह आपके हॉर्मोन्स को बैलेंस करने का काम भी करता है। इससे वजन कम करने मदद मिलती है।
5. नमक-शक्कर लिमिटेड हो : अपनी डेली डाइट में नमक का इस्तेमाल बहुत कम कर दें। नमक के कारण शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है जो मोटापे का एक प्रमुख कारण होता है। रोजाना 2 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन न करें। शक्कर की मात्रा भी सीमित करें। रुटीन लाइफ में इसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देंगे तो वजन में तेजी से कमी आएगी। 

अगले पोस्ट में हम आपके लिए अनेक पोस्ट लाएंगे जो की आपकी वजन को कम करने में मदद करेंगे 

लहसुन खाने के फायदे - Lahsun khane ke Fayde

लहसुन की एक कली खाये खाली पेट 

healthbazz


पुरुष अगर रोज सुबह खालीपेट लहसुन की एक कली खाते हैं तो इससे कई बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है। दरअसल लहसुन में एलिसिन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचाने में मदद करते हैं। लहसुन में सेलेनियम होता है। जब यह बॉडी में जाता है तो इससे पुुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे सांस और मुंह की बदबू दूर होती है। राजस्थान आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण दधीचबता रहे हैं पुरुषों के लिए लहसुन के 7 फायदे।
लहसुन में मौजूद प्रोटीन से बॉडी टोंड होती है। लहसुन में कार्बोहाइड्रेट्स होत हैं। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है। लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद फाइबर्स कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम दूर करते हैं। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है। लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद फाइबर्स कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम दूर करते हैं।

1. लहसुन में सेलेनियम होता हैं यह इन्फ़टिलिटी से बचाता हैं 
2. इसमें एंटी बैक्टेरियल प्रोपर्टीस होती हैं इससे सांस और मुहं की बदबू दूर होती हैं महिलाएं पुरषों की और अट्रेक्ट होती हैं 
3. लहसुन में प्रोटीन होता हैं इससे मसल्स तोंड  होती हैं 
4. इसमें कार्बोहाइड्रेटस होते हैं इससे कमजोरी दूर होती हैं बॉडी को एनर्जी मिलती हैं |
5. लहसुन में कैल्सियम होता हैं इससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं 
6. इसमें मौजूद एलीसिन से फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती हैं इससे वजन कण्ट्रोल रहता हैं 

दस्त और मोटापे से बचाव के घरेलू उपाय

15 मिनट की मुट्ठी, 5 मिनट में कर देती है दस्त और मोटापे की छुट्टी



लगभग हर आदमी साल-छह महीने में एक बार तो लूज मोशन का शिकार हो ही जाता है, तो अब ऐसे मौके पर आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका अचूक ईलाज आपके पास ही है, वह भी सिर्फ 15 मिनट में...जी हां, न डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है, ना पैसे खर्च करने की...ना ही ढेर सारी दवाइयां खाने की... बस, जरूरत है, तो यहां बताए जा रहे नुस्खे को करने की।

जब भी आपको दस्त, लूज मोशन या अतिसार हो आप बस बार-बार अपने दोनों हाथों की उंगलियों को मुट्ठी की तरह खोलने व बंद करने लगें। यकीन मानिए, सिर्फ इतना ही करने से दस्त में आपको पक्का आराम मिलने लगेगा। इससे हाथों और कंधों के सभी विकार दूर तथा शरीर की चर्बी गल कर बाहर निकलेगी, जिससे मोटापा हो जाएगा छूमंतर।

असल में बार-बार हाथ की उंगलियों को मुट्ठी की तरह खोलना-बंद करना एक तरह की योग मुद्रा है जिसका वर्णन हठ योग में आता है! यह एक एक्यूप्रेसर थैरेपी है, जिसका नतीजा चमत्कारिक है।

मोटापे से बचने के उपाय

निष्कर्षों से पता चलता है कि बहुत कम नींद लेने से इसका शरीर के हार्मोन पर प्रभाव पड़ता है



एक अध्ययन में पता चला है कि अच्छी नींद नहीं लेने वाले लोग अगले दिन 385 किलोकैलोरी की अतिरिक्त खपत कर रहे हैं। यानी वे ज्यादा वसायुक्त भोजन और प्रोटीन ले रहे हैं। इससे उनमें मोटापे का खतरा बढ़ रहा है। निष्कर्षों से पता चलता है कि बहुत कम नींद लेने से इसका शरीर के हार्मोन पर प्रभाव पड़ता है। यह लोगों को ज्यादा खाने और पेट पूरा भरा महसूस करने के लिए प्रेरित कर रही है।


नींद की कमी सिरकेडिन लय या आंतरिक शरीर घड़ी को बाधित कर सकता है। इससे शरीर का लेप्टीन नियमन- 'संतुष्टि' हार्मोन और ग्रेलिन-'भूख' हार्मोन प्रभावित हो सकता है। किंग्स कॉलेज लंदन के प्रमुख शोधपत्र लेखक हया अल खतिब ने कहा, हमारे परिणाम नींद को आहार और व्यायाम के अलावा एक तीसरा संभावित कारक बताते हैं, जिससे वजन बढऩे को प्रभावी तौर पर नियोजित किया जा सकता है।
अध्ययन में पता चला कि आंशिक रूप से नींद लेने के परिणाम के तौर पर कुल ऊर्जा खपत में 385 किलोकैलोरी प्रतिदिन की वृद्धि हुई। किंग्स कॉलेज लंदन के ग्रेडा पोट ने कहा, यदि लंबे समय तक नींद की कमी बनी रही तो कैलोरी की खपत की मात्रा बढ़ जाती है। इससे वजन में भी बढ़ सकता है। इस शोधपत्र का प्रकाशन पत्रिका 'यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन' में किया गया है।

स्लिम बॉडी करने के उपाय

रोज एक चम्मच जीरे के सेवन से पा सकते है स्लिम बॉडी


रोज एक चम्मच जीरे के सेवन से आप पा सकते हैं कैटरीना कैफ जैसी 'जीरो फिगर, जानिए कैसे

जीरा, एक ऐसा मसाला है जो खाने में बेहतरीन स्वाद और खुशबू देता है। इसकी उपयोगिता केवल खाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कई रोगों में दवा के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में मैंगनीज, लौह तत्व, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। इसे मेक्सीको, इंडिया और नार्थ अमरीका में बहुत उपयोग किया जाता है। इसकी सबसे खासियत यह है कि यह वजन तेजी से कम करता है। इस लेख में विस्तार से जानिये कैसे जीरे के सेवन से कम होता है वजन।
वजन कम करना एक समस्या की तरह है।
जीरे का सेवन रोज करने से घटता है वजन।
यह फैट के अवशोषण को बाधित करता है।
जीरे के सेवन से पाचनतंत्र होता है दुरूस्त।
जीरा खाएं मोटापा घटाएं

वजन कम करने के लिए भी जीरा बहुत उपयोगी होता है। एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि जीरा पाउडर, के सेवन से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करनें में मदद मिलती है। एक बड़ा चम्मच जीरा एक गिलास पानी मे भिगो कर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे उबाल लें और गर्म-गर्म चाय की तरह पिये। बचा हुआ जीरा भी चबा लें।
इसके रोजाना सेवन से शरीर के किसी भी कोने से अनावश्यक चर्बी शरीर से बाहर निकल जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखे की इस चूर्ण को लेने के बाद 1 घंटे तक कुछ न खाएंं।
भुनी हुई हींग, काला नमक और जीरा समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें, इसे 1-3 ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार दही के साथ लेने से भी मोटापा कम होता है। इसके सेवन से न केवल शरीर से अनावश्यक चर्बी दूर हो जाती है बल्कि शरीर में रक्त का परिसंचरण भी तेजी से होता है। और कोलेस्ट्रॉल भी घटता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
1) इस दवाई को लेने के बाद रात्रि में कोई दूसरी खाद्य-सामग्री नहीं खाएं। यदि कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है, तम्बाकू-गुटखा खाता या मांसाहार करता है तो उसे यह चीजें छोडऩे पर ही दवा फायदा पहुचाएंगी। शाम का भोजन करने के कम-से-कम दो घंटे बाद दवाई लेनी है।
2) जीरा हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर हमें ऊर्जावान रखता है। साथ ही यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी बढ़ता है। इससे ऊर्जा का स्?तर भी बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म का स्?तर भी तेज होता है। हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ-साथ फैट बर्न की गति को भी बढ़ाता है। पेट से सबंधित सभी तरह की समस्याओं में जीरे का सेवन लाभकारी है।
3) जीरे का नियमित इस्तेमाल शरीर की शोधन की प्रक्रिया को तेज करता है। मोटापा कम करने के अलावा भी जीरा कई तरह की बीमारियों में लाभदायक है।

मोटापा कम करने के 10 आसान उपाय जिससे घटेगा आपका वजन जल्द ही





    मोटापा कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। पैसा खर्च करते हैं और कई बार मूर्ख भी बना दिए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर भी आप जल्दी वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही घरेलू और कारगर वजन घटान के 7 नुस्खों के बारे में-
लौकी- सब्जियों में लौकी बहुत कम लोगों की फैवरेट है, लेकिन जिन लोगों को वजन कम करना है उनके लिए यह बेस्ट सोर्स है। लौकी में फाइबर की मात्रा का अधिक होना अैर फैट नहीं होना इसकी खूबी है। और यही खूबी वजन कम करने में सहायता करती है। लौकी में 96 प्रतिशत पानी और 12 कैलोरी होती है। इसलिए इसे खाने से कम कैलोरी शरीर में जाती है और मोटापा छू हो जाता है।
साथ ही खीरा भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें भी पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। खीरे में 90 प्रतिशत पानी होता है। यह फैट को कम करता है।
नारियल पानी - प्रकृति का सबसे अनूठा ड्रिंक है नारियल पानी। यह हमारे मैटाबॉलिज्म को मजबूत करता है और इलैक्ट्रोलेट्स से भरा होता है। अल्सर और पेट की समस्याओं के अलावा वजन घटाने में भी यह कारगर है। शरीर मेें उत्पन्न होने वाले टॉक्सिन को भी नारियल पानी बाहर निकाल देता है। रोजाना एक से दो ग्लास नारियल पानी आपके शरीर में जबरदस्त बदलाव ला सकता है।
ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी - रिसर्च बताते हैं कि ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी पीने से मोटापा कम होता है। हालांकि ब्लैक कॉफी को फायदेमंद बनाने के लिए इसमें शक्कर नहीं मिलानी चाहिए। इसे पीन से कुछ ही हफ्तों में वजन कम किया जा सकता है।
ग्रीन टी पीने से भी मोटापे को कम किया जा सकता है। रिसर्चकर्ताओं के मुताबिक ग्रीन टी मैटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसी के चलते वजन कम करने के लिए ग्रीन टी यूज करने की सलाह दी जाती है।
खूब पानी पीएं - पानी भी मोटापा घटाने में सहायक होता है। अगर आप खूब पानी पिते हैं तो इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है और यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को मूत्र के माध्यम से बाहर निकाल देता है। ध्यान रखें खाने के ठीक बाद ज्यादा पानी नहीं पिएं।
ये सब्जियां भी असरकारक- लौकी के अलावा और भी ऐसी सब्जियां हैं जो मोटापे की दुश्मन कही जाती हैं। इनमें गोभी, गाजर और टमाटर शामिल हैं। मोटापा कम करने के लिए इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।



  • मोटापा कम करना चाहते हैं तो इग्नोर करें स्नैक्स
  • मोटापा कम करने में सबसे ज्यादा कारगर है अंगूर
  • कम कैलोरी वाले भोजन के सेवन से कम नहीं होगा मोटापा
  • सिर्फ पानी पीकर भी घटाया जा सकता है वजन

  • मोटापा कम करना है तो खाइये किशमिश
  • भोजन से पहले मीठा खाने से घटेगा वजन
  • कंप्यूटर के इस्तेमाल से बढ़ सकता है मोटापा
  • तांबे के बर्तन में पानी रखने से महत्वपूर्ण फायदे





    तांबे के बर्तन में रखे पानी में यूरिक एसिड पाया जाता है, यह जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण की तरह काम करता है

    भारतीय परंपरा के अनुसार चली आ रही चीजों को कई मेडिकल रिपोर्टों में सही माना गया है। हमारे पूर्वजों द्वार अपनाए गए तरीको को हम छोड़े जा रहे हैं। अगर हम उन तरीकों को अपनाए तो हमारे शरीरी को कई फायदे होंगे। इसी तरह का एक तरीका है तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीना। आपको बता दें कि मेडिकल स्टडीज में साबित हुआ है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद भी कहता है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से कई तरह की बीमारियों का खतरा टलता है।
    हम आपको बता रहे हैं तांबे के बर्तन में रखे पानी को रोज सुबह पीने के दस फायदे-

    1. तांबे के बर्तन में रखे पानी में यूरिक एसिड पाया जाता है। यह जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण की तरह काम करता है।
    2. तांबे में मौजूद कॉपर थायरेक्सिन हार्मोन को कंट्रोल करता है। इससे थायरॉयड का खतरा टलता है।
    3. तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से एसिडिटी व गैस की समस्या से निजात मिलती है और डाइजेशन सुधरता है।
    4. तांबे के बर्तन में कम से कम आठ घंटे रखे पानी को पीने से एनिमिया और खून की कमी दूर होती है। इसमें मौजूद कॉपर आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने में कारगर साबित होता है।
    5. इस बर्तन में रखे पानी को पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और हॉर्ट में मजबूती आती है। दिल की बीमारियों को दूर रखने के लिए तांबे के बर्तन में रखे पानी को जरूर पीए।
    6. तांबे के बर्तन में रखे पानी में पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है जो उम्र के असर को कम करने के साथ-साथ कैंसर से लड़में में भी सहायक होता है।
    7. इस बर्तन में रखे पानी को पीने से वजन भी कम होता है।
    8. तांबे में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पानी में मौजूद खराब बैक्टीरिया को खत्म करके डायरिया, लूज मोशन और पीलिया जैसी बीमारियों से बचाता है।
    9. तांबे में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण घाव को भरने में सहायक होते हैं।
    10. तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से बालों का झड़ना भी कम होता है।

    If you like our post then you can share on social sites.

    सौंफ खाने से दूर होती है कब्ज, डायबिटीज, मुंहासे भी खत्म हो जाते हैं

    अक्सर भारत में सौंफ का इस्तेमाल खाना खाने के बाद किया जाता है




    अक्सर भारत में सौंफ का इस्तेमाल खाना खाने के बाद किया जाता है। इसके प्रयोग से मुंह की बदबू दूर होती है और डायजेशन भी सही रहता है। लेकिन सौंफ के असली फायदे इससे भी बढ़कर है। सौंफ में तांबा, आयरन, कैल्सियम, पोटाशियम, मैंगनीज, सिलीनीअम, ज़िन्क और मैग्नेशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी शरीर के लिए अत्यन्त आवश्यक माने जाते हैं तथा शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित कर शरीर को स्वस्थ, सुंदर तथा सुगठित बनाते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको सौंफ के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बताएंगे।
    मासिक धर्म (periods) के दर्द से देता है राहत
    सौंफ श्रोणि (pelvic) और गर्भाशय के जगह (uterine area) में रक्त को नियमित और संतुलित रूप से प्रवाह करवाकर मासिक धर्म के दौरान दर्द से राहत दिलाती है। आयुर्वेद में भी महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सौंफ के नियमित इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। इससे उन्हें कम दर्द होता है और ब्लड कम निकलता है। इसके अलावा सौंफ के पानी को खूब उबालकर उस पानी को ठंडा करके पीरियड्स के समय पीने से भी मासिक दर्द पूरी तरह खत्म हो जाता है।
    बदहजमी तथा कब्ज दूर करती हैं सौंफ
    सौंफ में मौजूद तत्व पेट की बदहजमी तथा कब्ज को दूर करते हैं। इसे खाने से पाचन क्रिया सही रहती है तथा सौंफ के अंदर का फाइबर मल को नरम करके कब्ज की समस्या को दूर करता है।
    मुंह की बदबू दूर करती है
    ये तो सभी जानते हैं कि सौंफ खाने से मुंह की बदबू दूर होती है। लेकिन अगर आपके मसूड़ों में इंफेक्शन है तो सौंफ को पानी में उबालकर उस पानी से गरारे करने से इंफेक्शन दूर होता है और मुंह से जुड़ी अन्य बीमारियां भी सही होती है।
    मुंहासे करती है दूर
    सौंफ अपने एन्टी-बैक्टिरीअल और एन्टी-ऑक्सिडेंट गुणों के कारण त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। इसके लिए सौंफ के कुछ दानों को पानी में रंग बदलने तक उबाल लें। अब इस मिश्रण को ठंडा करके टोनर के रूप में इसका इस्तेमाल करें। चेहरे पर इसको लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने के बाद पानी से धो लें। इससे चेहरे के मुंहासे तो दूर होंगे ही स्किन की झुर्रियां भी दूर हो जाती है और स्किन टोन्ड, हेल्दी और रिंकल-फ्री भी होता है।
    वजन घटाने के लिए
    सौंफ को भूनकर पीस लें। इस पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर काढ़ा बनाएं और इस काढ़े को रोजाना दिन में दो बार खाली पेट पीने से सेहत सही रहती है। छोटी-मोटी बीमारियां उस आदमी के पास फटक भी नहीं पाती।
    ये भी हैं सौंफ के फायदे
    (1) सौंफ तथा काली मिर्च मिलाकर सेवन करने से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अत्यावश्यक है।
    (2) सौंफ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल भी कम होता है जिससे दिल के दौरे की संभावना कम होती है।
    (3) मिश्री मिलाकर सौंफ खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

    बिना डाइटिंग, बिना एक्सरसाइज केवल 179 रुपए में घटाएं 5 किलो वजन


    These devices will help you in weight reduction





    अगर आप बिना मेहनत के बॉडी को शेप्ड और वजन कम करना चाहते हैं तो यह तरीके करेंगे आपकी मदद

    आप वजन कम करने के लिए अगर अब तक एक्सरसाइज से लेकर मॉर्निंग वॉक और डाइटिंग तक कर चुकी हैं और फिर भी मनचाहे रिजल्ट्स नहीं मिल सके हैं तो अब निश्चिंत हो जाइए। हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे बिना एक्सरसाइज, बिना डाइटिंग आप पांच किलो तक वजन कम कर सकते हैं। यह तरीका है एक छोटा सा गैजेट।
    slimming toe ring
    वेट लॉस मैग्नेटिक स्लिमिंग टो रिंग
    इसकी कीमत है - 179 रुपए
    इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि ये जैपनीज थेरेपी वेट लॉस मैग्नेटिक स्लिमिंग टो रिंग आपका पांच किलो तक वजन कम कर सकती है।
    यह है खासियत
    मेटाबॉलिज्म प्रोसेस बढ़ाएगी
    कोई साइड इफेक्ट नहीं
    एक्युप्रेशन प्वाइंटर पर हैं मैग्नेट्स
    कहीं भी जाते समय सिर्फ पैर में पहनना होगा इसे
    massager
    मिनी यूएसबी इलेक्ट्रिक मसाजर

    कीमत - 115 रुपए
    यह मिनी मसाजर यूएसबी पावर से चलता है। इसे आसानी से हैंडबैग में कैरी किया जा सकता है। इसका वजन केवल 100 ग्राम है। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है।

    इसके फायदे
    ये डिवाइस वाइब्रेट करता है और इसे ऑयल मसाज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    बिना बैटरी के स्मार्टफोन की मदद से भी यह काम करता है।
    बॉडी मसल इलेक्ट्रॉनिक मिनी मसाजर

    कीमत - 210 रुपए
    पैंडाविल कंपनी का ये डिवाइज 4 एलईडी लाइट्स के साथ आता है, इससे मसाज की इंटेंसिटी फिक्स होती है। आप अपने हिसाब से प्रोग्राम सेट कर सकते हैं।
    यह है खासियत
    इलेक्ट्रॉनिक मसाज दिया जाएगा
    बैठे हुए या लेटे हुए भी कर सकते हैं यूज
    ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करेगा
    पोर्टेबल है जिसे कहीं भी ले जा सकते हैं
    neckline slimmer
    पोर्टेबल नेकलाइन स्लिमर थिन चिन एक्सरसाइजर
    कीमत - 210 रुपए
    ये डिवाइस फ्लेक्सिबल रबर बेस के साथ आता है जिससे नेकलाइन में मसाज किया जाता है। ये पूरी तरह फिजिकल थैरेपी है जो गले और गालों की चर्बी को हटाता है।
    यह है खासियत
    दो मिनट ही करना होगा मसाज
    इलेक्ट्रिक पल्स मसाजर

    This Post shared by Healthbazz, If you like our Post then you can share on social sites.

    मोटापा कम करना है तो खाइये किशमिश, जानें और भी फायदे

    मोटापा कम करना है तो खाइये किशमिश, जानें और भी फायदे




    किशमिश खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। वायु, पित्त और कफ दोष दूर होता है। ये वजन घटाने में किस तरह से मदद करता है।


    आमतौर पर हम कई तरह के सूखे मेवे का सेवन करते हैं। लेकिन किशमिश सभी तरह के मेवों में सबसे ज्यादा लाभकारी होती है। किशमिश का सेवन सीधे तौर पर शरीर को स्वस्थ रखने में लाभदायक होती है। किशमिश को उसके पोषण तत्‍वों और स्वास्थ्य लाभों के कारण अत्याधिक सेवन किया जाता है। किशमिश खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। वायु, पित्त और कफ दोष दूर होता है। ये वजन घटाने में किस तरह से मदद करता है।
    हाजमा ठीक रहता है
    किशमिश में मौजूद शर्करा शरीर में आसानी से पच जाती है। इससे शरीर को शक्ति और स्फूर्ति प्राप्त होती है। किशमिश पूरी तरह से कोलेस्‍ट्रॉल मुक्त होता है। किशमिश में घुलनशील फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह घुलनशील फाइबर बुरे कोलेस्‍ट्रॉल का विरोध करता है।
    इसके अलावा किशमिश पोलीफेनोल्स एंजाइम को भी दबाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित के लिए जिम्मेदार होता है। रोजाना किशमिश का सेवन करने से आपका हाजमा ठीक रहता है और पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करता है।

    शरीर से अपशिष्‍ट पदार्थों को निकालती है
    किशमिश लैक्सटिव के रूप में कार्य करती है। यह पेट में जाकर पानी को अवशोषित करती है, जिसके फलस्वरूप कब्‍ज से राहत मिलती है7 किशमिश में पाये जाने वाले फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टिनल मार्ग से विषाक्त और अपशिष्‍ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
    हड्डियों को मजबूत बनाती है किशमिश
    मोटे लोगो की हड्डियां कमजोर होती है। शरीर का ज्यादा वजन भी हड्डियों को कमजोर और दुर्बल बनाता है। अगर आप वजन कम कर रहे हो तो सारे आहार वजन कम करने वाले नहीं लेने चाहिए, ये तरीका आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको कुछ ऐसे आहार शामिल करने चाहिए
    जो आपको ऊर्जा दे सके। इसके लिए किशमिश सबसे बेहतर विकल्प है। अगर आप शक्कर बिल्कुल भी नहीं लेते हो तो भी किशमिश आपके शरीर में ग्लूकोज का स्तर बनाए रखती है। किशमिश कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
    इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है
    किशमिश सीधे तौर पर भले ही वजन कम करने में सहायक ना हो, लेकिन इससे मिलने वाले फासदे वजन को नियंत्रित करने में मदद करते है। उदाहरण के तौर पर रोजाना किशमिश खाने वाले व्यक्ति को हृ्दय से जुड़ी परेशानियों का सामना कम करना पड़ता है। किशमिश आपके शरीर में पीएच स्तर को भी संतुलित रखता है। आवश्यक मात्रा में किशमिश का सेवन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

    If you like our post then you can share on social sites.