Showing posts with label Health. Show all posts
Showing posts with label Health. Show all posts

5 Tips Only That Can helps in weight loss | Diet Tips for weight loss - Healthbazz


वजन कम करने के लिए कुछ लोग क्रैश डाइटिंग (जरूरत से काफी कम खाना) आजमाते हैं, लेकिन यह स्थिति स्थाई नहीं रहती। ऐसे लोग जैसे ही प्रॉपर डाइट लेना शुरू करते हैं, उनका वजन फिर से बढ़ने लगता है। होना तो यह चाहिए कि अगर आपने इच्छित वजन घटा लिया है तो फिर आपका वजन वहां जाकर स्थिर हो जाना चाहिए। अब यह कैसे संभव है? इसके लिए केवल डाइटिंग नहीं, बल्कि डाइट में न्यूट्रिशन, वैराइटी और बैलेंसिंग जरूरी है। 
Healthbazz बता रहा हैं हैं कि वजन कम करने के लिए बेहतर डाइट प्लान कैसा हो सकता है: 


1. अलग-अलग फूड हों : एक ही समूह पर फोकस करने के बजाय अपनी डाइट में अलग-अलग समूहों के विविधता से भरे फूड शामिल करने चाहिए। यहां अलग-अलग समूहों से मतलब है प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट इत्यादि के वैराइटी वाले फूड्स। साथ ही मोटे अनाज और सब्जियां भी इस डाइट में होनी चाहिए।

2. अधिक प्रोटीन हों : भारतीय भोजन में प्रोटीन के बजाय कार्बोहाइड्रेट और फैट ज्यादा होते हैं। कोशिश करें कि डाइट में एक बड़ा हिस्सा प्रोटीन का हो। प्रोटीन पचने और रक्तवाहिनियों में अवशोषित होने में ज्यादा वक्त लेता है। इससे कैलोरी की खपत भी ज्यादा होती है। कैलोरी की ज्यादा खपत का मतलब होगा ज्यादा वेट लॉस होना। 
3. ज्यादा फाइबरयुक्त चीजें हों : अपनी रोज की डाइट में कम से कम 30 से 35 ग्राम फाइबर जरूर होना चाहिए। मोटा अनाज, चिया सीड्स और फाइबरयुक्त सब्जियों जैसे पालक, ब्रोकोली, फ्रेंच बीन्स (बरबट्टी), गाजर, खीरा, कई तरह के फलों जैसे अनार, सेवफल, चीकू इत्यादि में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होते हैं। 
4. एक दिन डिटॉक्स डाइट लें : अपने डाइट प्लान में हफ्ते में एक दिन डिटॉक्सिंग भी जरूर शामिल करें। डिटॉक्सिंग से शरीर में जमा जहरीले रसायन दूर हो जाते हैं। वेट लॉस के लिए इन जहरीले रसायनों को शरीर से हटाना जरूरी है। डिटाक्स के लिए त्रिफला के पानी का इस्तेमाल करें। यह आपके हॉर्मोन्स को बैलेंस करने का काम भी करता है। इससे वजन कम करने मदद मिलती है।
5. नमक-शक्कर लिमिटेड हो : अपनी डेली डाइट में नमक का इस्तेमाल बहुत कम कर दें। नमक के कारण शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है जो मोटापे का एक प्रमुख कारण होता है। रोजाना 2 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन न करें। शक्कर की मात्रा भी सीमित करें। रुटीन लाइफ में इसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देंगे तो वजन में तेजी से कमी आएगी। 

अगले पोस्ट में हम आपके लिए अनेक पोस्ट लाएंगे जो की आपकी वजन को कम करने में मदद करेंगे 

लहसुन खाने के फायदे - Lahsun khane ke Fayde

लहसुन की एक कली खाये खाली पेट 

healthbazz


पुरुष अगर रोज सुबह खालीपेट लहसुन की एक कली खाते हैं तो इससे कई बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है। दरअसल लहसुन में एलिसिन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचाने में मदद करते हैं। लहसुन में सेलेनियम होता है। जब यह बॉडी में जाता है तो इससे पुुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे सांस और मुंह की बदबू दूर होती है। राजस्थान आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण दधीचबता रहे हैं पुरुषों के लिए लहसुन के 7 फायदे।
लहसुन में मौजूद प्रोटीन से बॉडी टोंड होती है। लहसुन में कार्बोहाइड्रेट्स होत हैं। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है। लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद फाइबर्स कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम दूर करते हैं। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है। लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद फाइबर्स कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम दूर करते हैं।

1. लहसुन में सेलेनियम होता हैं यह इन्फ़टिलिटी से बचाता हैं 
2. इसमें एंटी बैक्टेरियल प्रोपर्टीस होती हैं इससे सांस और मुहं की बदबू दूर होती हैं महिलाएं पुरषों की और अट्रेक्ट होती हैं 
3. लहसुन में प्रोटीन होता हैं इससे मसल्स तोंड  होती हैं 
4. इसमें कार्बोहाइड्रेटस होते हैं इससे कमजोरी दूर होती हैं बॉडी को एनर्जी मिलती हैं |
5. लहसुन में कैल्सियम होता हैं इससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं 
6. इसमें मौजूद एलीसिन से फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती हैं इससे वजन कण्ट्रोल रहता हैं 

सर्दी जुकाम से बचने के 6 नए उपाय in Hindi



सर्दी जुकाम होने पर अपनाए ये 7 टिप्स मिलेगा तुरंत आराम

सर्दी जुकाम होने पर हमारी सांस लेने वाली नली में परेशानी होने लगती है जिसके चलते हम रात को ठीक से सो भीनहीं पाते है

सर्दी के मौसम में सर्दी जुकाम होना आम बात है। सर्दी के मौसम में काफी लोग इनके शिकार होते है। सर्दी जुकाम होने पर हमारी सांस लेने वाली नली में परेशानी होने लगती है जिसके चलते हम रात को ठीक से सो भीनहीं पाते है। सर्दी जुकाम में बंद नाक और लगातार खांसी आने के कारण नींद बार-बार खुल जाती है। ऐसा सर्दी-जुकाम में फेफड़ों में हवा सही तरीके से नहीं पहुंच पाने के कारण होता है। अगर कोल्ड के कारण रात में आपकी नींद भी बार-बार टूटती है? कितनी ही देर बिस्तर पर लेटने के बाद भी नींद नहीं आती तो यहां दिये उपाय आपको बेहतर नींद पाने में मदद कर सकते हैं।

1. गरारे का इस्तेमाल करें  : संक्रमित गले या गले को नम करने के लिए गरारे एक बहुत ही शानदार तरीका है। सर्दी और फ्लू के लक्षणों को कम करने के लिए गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालकर दिन में चार बार गरारे करें। आप गरारे के पानी में शहद और सेब साइडर सिरका भी मिला सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे एक साल की कम उम्र के बच्चों पर इस नुस्खे को न अजमायें। ।

2. साइनस के आसपास गर्म या ठंडा पैक : सर्दी या फ्लू दोनों से लडऩे के लिए आप गर्म या ठंडे उपचार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बंद साइनस के चारों ओर ठंडा या गर्म पैक लगाने से तापमान में परिवर्तन आने लगता है जिससे आपको बहुत आरामदायक महसूस होता है।


3. गर्म सूप का सेवन करें : गर्म सूप का एक बॉउल नाक और गले में सूजन को दूर करने में मदद करता है। गर्म तरल पदार्थ बंद नाक को खोलने और निर्जलीकरण को रोकने के लिए जाने जाते हैं। माउंट सिनाई मेडिकल सेंटर में हुए एक अध्ययन के अनुसार, साइनस को साफ करने के लिए चिकन सूप विशेष रूप से लाभकारी होता है।

4. गर्म पानी से नहाये : सोने से पहले अपने शरीर को आराम देने के लिए आप गर्म पानी से नहा सकते है। गर्म पानी से आपकी बंद नाक तुरंत खुलेगी और आपको आराम मिलेगा। गर्म पानी नासिका मार्ग को नम करने के साथ-साथ आपको रिलेक्स भी कराता है। शॉवर की स्टीम और नमी साइनस को खुलने और नासिका मार्ग को संकुचित होने में मदद करती है। जिससे कोल्ड्ज के कारण बंद नाक की घुटन से राहत मिलती है


5. गर्म चाय भीफायदेमंद : अगर आप चाय पीते हैं तो यह तरीका भीट्राई कर सकते हैं क्योंकि यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा  कर सकती है। यह फ्लू के लक्षणों को कम कर आपको चैन की नींद सोने में मदद करती है। हार्वर्ड के एक अध्ययन के अनुसार चाय पीना संक्रमण के खिलाफ शरीर की सुरक्षा को बढ़ाता है। चाय के रूप में आपको ग्रीन टी, पुदीने और अदरक की चाय पीनी चाहिये।

6. सिर के नीचे अधिक तकियों का इस्तेमाल : सर्दी जुकाम की समस्या होने पर रात को सोने के लिए आप एक से अधिक तकिए का उपयोग करें। यह नासिका मार्ग से आसानी से पानी निकलने में मदद करता है। सोने की स्थिति में मामूली सा झुकाव लाने से खून का प्रवाह सिर की ओर होने से वायु मार्ग की सूजन कम होने में मदद मिलती है। जिससे आपको सोने में कोई परेशानी नहीं होती।


 सोने की स्वस्थ आदतों का निर्धारण जब सर्दी के लक्षण आपकी नींद में खलल पैदा करते हैं तो नींद के लिए बुनियादी नियमों को निर्धारण करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए अपने सोने का समय निर्धारित करें और नियमित रूप से उसी समय पर बिस्तर पर जाये। साथ ही सोने से पहले कैफीनयुक्त कॉफी या शराब जैसे उत्तेजक पेय पदार्थों के सेवन से बचें। दूसरों उपायों की तरह नींद की स्वच्छ आदतें भी नींद के लिए कारगर उपाय है।

जुकाम के घरेलू उपचार
सर्दी जुकाम और खांसी
जुकाम का देसी इलाज
सर्दी जुकाम की दवा
बार बार जुकाम होना
बंद नाक खोलने के उपाय
सर्दी का इलाज

सर्दी घरगुती उपाय


हमारी और भी पोस्ट देखें  : 



दस्त और मोटापे से बचाव के घरेलू उपाय

15 मिनट की मुट्ठी, 5 मिनट में कर देती है दस्त और मोटापे की छुट्टी



लगभग हर आदमी साल-छह महीने में एक बार तो लूज मोशन का शिकार हो ही जाता है, तो अब ऐसे मौके पर आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका अचूक ईलाज आपके पास ही है, वह भी सिर्फ 15 मिनट में...जी हां, न डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है, ना पैसे खर्च करने की...ना ही ढेर सारी दवाइयां खाने की... बस, जरूरत है, तो यहां बताए जा रहे नुस्खे को करने की।

जब भी आपको दस्त, लूज मोशन या अतिसार हो आप बस बार-बार अपने दोनों हाथों की उंगलियों को मुट्ठी की तरह खोलने व बंद करने लगें। यकीन मानिए, सिर्फ इतना ही करने से दस्त में आपको पक्का आराम मिलने लगेगा। इससे हाथों और कंधों के सभी विकार दूर तथा शरीर की चर्बी गल कर बाहर निकलेगी, जिससे मोटापा हो जाएगा छूमंतर।

असल में बार-बार हाथ की उंगलियों को मुट्ठी की तरह खोलना-बंद करना एक तरह की योग मुद्रा है जिसका वर्णन हठ योग में आता है! यह एक एक्यूप्रेसर थैरेपी है, जिसका नतीजा चमत्कारिक है।

वायरल बुखार के लिए चावल के पानी के 10 फायदे



चावल का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है जिसे पीने से कई बीमारियां ठीक होती है

चावल पकाने के बाद उसका पानी फेंकने की बजाए पिया जाए तो वो कई सारे फायदे करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार चावल का पानी स्किन, बालों और हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चावल के इस पानी में भरपूर कार्बोहाइड्रेड्स और अमीनो एसिड्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी और कई बेनिफिट्स देने वाले हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं चावल का पानी पीने से होने वाले फायदे...

कैसे बनाएं चावल का पानी
चावल का पानी बनाने के लिए चावल को धोकर थोड़ा ज्यादा पानी डालकर पकाएं। जब आपको लगे कि चावल पूरे पक चुके हैं तो उनमें बचे पानी को निकालकर अलग बर्तन में रख लें। इसे ठंडा होने पर यूज करें।

ये फायदे देता है चावल का पानी
- चावल के पानी में भरपूर काब्र्स होते हैं। इसे पीने से शरीर में एनर्जी आती और कमजोरी दूर होती है।
- रोज चावल के पानी से मुंह धोने पर कील-मुहासों, दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। स्किन भी सॉफ्ट बनेगी और चमक बढ़ेगी।
- चावल के पानी को बालों में शैम्पू करने के बाद कंडीशनर की तरह यूज करें। इससे बाल झडऩे की समस्या से छुटकारा मिलते हुए बाल सॉफ्ट और सिल्की होंगे तथा जल्दी बढ़ेंगे।
- रोज रात को सोने से पहले कॉटन बॉल के जरिए चावल का पानी आंखों के आस-पास लगाएं। कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।
- चावल का पानी पीने से डाइजेशन सुधर कर कब्ज दूर होती है। क्योंकि इसमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
- शरीर में पानी की कमी होने पर चावल का पानी पीएं। जल्द आराम मिलेगा।
- लूज मोशन होने पर चावल का पानी पीने से जल्द आराम मिलेगा।
- चावल के पानी में एंटीवायरल प्रोपर्टी होती है जिससें वायरल बुखार होने पर चावल का पानी पीएं आराम और ताकत मिलेगी।
- पेट में जलन होने पर चावल का पानी पीएं। इससें ठंडक मिलेगी।
- लगातार वोमेटिंग होने और चक्कर आने पर दिन में 2-3 बार 1 कप चावल का पानी पीने से जल्द राहत मिलेगी।

चेहरे की सुन्दरता के लिए नीम और दही के फायदे


नीम और दही मिक्स करके चहरे पर लगाने से स्किन मजबूत होकर उसकी चमक बढ़ती है



नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसे हफ्ते में 3 या 4 बार दही के साथ मिक्स करके लगाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम दूर होती है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच नीम की पत्तियों के पेस्ट में एक चम्मच दही मिक्स करें। हम आपको बता रहे हैं नीम और दही से बने फेस पैक से होने वाले कई फायदे...

बढ़ती है स्किन की चमक
नीम और दही के फेस पैक में पर्याप्त मात्रा में विटामिनऔर न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं जो स्किन सेल्स को जरूरी पोषण देते हैं। इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है।

टैनिंग में कमी
नीम और दही का फेस पैक स्किन के डैमेज टिश्यूज को रिपेयर करता है। इससे टैनिंग कम होती है।

कील मुंहासे होंगे दूर
नीम और दही के फेस पैक एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टी होती है। इससे स्किन के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और पिंपल्स की प्रॉब्लम दूर होती है।

दूर होंगे ब्लैक हेड्स
नीम और दही के फेस पैक में मौजूद तत्व स्किन को क्लीन करके ब्लैक हेड्स की समस्या से निजात दिलाते हैं।

घाव भरता है और दाग दूर होते हैं
नीम और दही के फेस पैक में एंटीसेप्टिक प्रोपर्टी होती है। इसे घाव पर लगाने से वो ठीक होता है और दाग भी दूर हो जाता है।

स्किन में नमी बनाए रखती है
नीम और दही का फेस पैक स्किन में नमी बनाए रखता है। इससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी होती है।

सनस्क्रीन का करता है काम
नीम और दही के फेस पैक मौजूद तत्व सनस्क्रीन की तरह काम करते हैं। इसे रोज लगाने से सूरज की अल्टा वायलेट किरणों से बचाव होता है।

दूर होते हैं डार्क सर्कल
नीम और दही के फेस पैक रोज लगाने से चेहरा साफ होता है और डार्क सर्कल की प्रोब्लम दूरी होती है।

माइग्रेन की बीमारी का घरेलु उपाय



माइग्रेन का संबंध मुंह के सूक्ष्मजीवों से, जीवाणुओं के जीन अनुक्रमण में पाया कि माइग्रेन से पीडि़त और गैर माइग्रेन वाले लोगों में इनकी मात्रा अलग-अलग थी


माइग्रेन से पीडि़त लोगों के मुंह में सूक्ष्मजीवों की संख्या ज्यादा होती है, जो नाइट्रेट को परिवर्धित करने की अपेक्षाकृत अक्षिक क्षमता रखते हैं। अमरीका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सान डीएगो के अध्ययन के प्रथम लेखक एंटोनियो गोंजालेज ने कहा, यह विचार वहां से आया कि कुछ भोज्य पदार्थ माइग्रेन की शुरुआत करते हैं- चॉकलेट, शराब और विशेष रूप से नाइट्रेट वाले खाद्य पदार्थ।
गोंजालेज ने पाया, हमने सोचा कि शायद लोगों के खाने का संबंध, उनके सूक्ष्मजीवों और उनके माइग्रेन से है। नाइट्रेट ऐसे खाद्य पदार्थों, जैसे प्रसंस्कृत मांस और हरे पत्तेदार सब्जियों और कुछ निश्चित दवाओं में पाया जाता है। मुंह में पाए जाने वाले जीवाणुओं से नाइट्रेट को कम किया जा सकता है।

माइग्रेन की बीमारी का इलाज 
यह जब खून में संचारित होता है तो कुछ स्थितियों के तहत नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त प्रवाह में सुधार और रक्तचाप को कम कर हृदय की सेहत में सहायक होता है। हालांकि मोटे तौर पर चार-पांच दिल के मरीजों में जो नाइट्रेट युक्त दवाएं सीने के दर्द और हृदयाघात की दिक्कतों के लिए लेते हैं, उनमें सिरदर्द की शिकायतें एक प्रभाव के पक्ष के रूप में देखा गया है।
इसे ठीक से जानने के लिए शोधकर्ताओं ने स्वस्थ व्यक्तियों के मुंह के नमूने जीवाणु के 172 नमूने और 1,996 मल के नमूने लिए। इससे पहले प्रतिभागियों ने माइग्रेन से जुड़े सर्वेक्षण में खुद के पीडि़त होने या नहीं होने की जानकारी दी थी।
जीवाणुओं के जीन अनुक्रमण में पाया कि माइग्रेन से पीडि़त और गैर माइग्रेन वाले लोगों में इनकी मात्रा अलग-अलग थी। पीडि़त लोगों में जीवाणुओं की संख्या ज्यादा थी। यह अध्ययन 'एमसिस्टम्स' नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

माइग्रेन की बीमारी से बचाव 

1. माइग्रेन होने पर सिर पर हल्के हाथों से मालिश करें।


2. जब सिरदर्द शुरू हो जाए तो अपने सिर के साथ-साथ कंधे और गले की भी मालिश करें।


3. सिरदर्द होने पर एक तौलिये को गर्म पानी में डुबा लें और उसे दर्द वाले हिस्सों पर मालिश करें।


4. जब सिरदर्द ज्यादा बढ़ जाए तो सांस लेने की गति को थोड़ा धीमा कर दीजिए इससे आपको दर्द के कारण हो रही बेचैनी से राहत मिलेगी।


5. कपूर को घी में मिलाकर सिर पर हल्के हाथों से मालिश करने से माइग्रेन के कारण होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

6. माइग्रेन से छुटकारा पाने में बटर के साथ मिश्री मिलाकर खाना भी बहुत असरदार होता है।


7. जैसे ही आपको माइग्रेन का दर्द शुरू हो, आप नींबू के छिलके को पीस लें और इस लेप को माथे पर लगा लें। जल्द ही असर दिखेगा।


8. माइग्रेन में अरोमा थेरेपी भी बहुत कारगर साबित होती है। इस थेरेपी में हर्बल तेलों का प्रयोग किया जाता है जिसे एक तकनीक की मदद से पूरी हवा में फैला दिया जाता है और फिर उसे भांप बनाकर चेहरे पर डाला जाता है।


9. जब भी आपको माइग्रेन का दर्द शुरू हो, आप धीमी आवाज़ में अपने पसंदीदा म्यूज़िक सुनें, दर्द से राहत मिलेगी।


10. इन सब चीज़ों के साथ-साथ अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में भी बदलाव लाएं क्योंकि तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी ही माइग्रेन की जड़ है।

उबला हुआ दूध है सेहत के लिए नुकसानदायक


विशेषज्ञों का मानना है कि पूरी तरह उबाला गया दूध सेहत के लिहाज से उतना फायदेमंद नहीं होता



आमतौर पर हम दूध को उबाल आने तक गर्म करते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पूरी तरह उबाला गया दूध सेहत के लिहाज से उतना फायदेमंद नहीं होता। इसके पूरा लाभ के लिए इसे पाश्च्युरीकृत करके पीना चाहिए।
वजह
दूध में केसीन एवं Whey दो तरह के प्रोटीनए विटामिन (ए, डी, ई, के) और कैल्शियम होते हैं। जब हम दूध को उबाल आने तक गर्म करते हैं तो इससे विटामिन और कैल्शियम की मात्रा नष्ट हो जाती है। साथ ही दोनों प्रोटीन अवस्था बदल लेते हैं। इससे दूध में इनका असर घट जाता है।
ऎसे करें पाश्च्युरीकृत
दूध निकलने के बाद उसे 72 डिग्री सेल्सियस पर करीब 15 सेकंड तक गर्म करना चाहिए यानी दूध में उबाल आने के कुछ मिनट पहले ही उसे उतार लें और तुरंत किसी ठंडे स्थान पर रखें। गर्म करके ठंडा कर देने से दूध पाश्च्युरीकृत हो जाता है। पाश्च्युरीकृत दूध में उसके पौष्टिक गुण तो रहते ही हैं, सूक्ष्माणु (जीवाणु-कीटाणु) भी नहीं पनपते।
ध्यान रहे
दूध निकाले जाने के बाद आधे घंटे तक ही सुरक्षित रहता है। उसके बाद उसमें तेजी से सूक्ष्माणु पनपने लगते हैं। इसलिए निकाले जाने के बाद दूध को जितनी जल्दी हो सके पाश्च्युरीकृत करना चाहिए। यदि किसी वजह से दूध को गर्म नहीं कर सकते हैं तो उसे फौरन किसी ठंडे स्थान पर रखें। इससे उसमें सूक्ष्माणु पनपने का खतरा कम हो जाएगा।
पनीर का पानी
पनीर बनाने के बाद अधिकतर लोग उसके पानी को फेंक देते हैंए ऎसा नहीं करना चाहिए। इस पानी में प्रचुर मात्रा में ष्वेष् प्रोटीन होता है। यह रोग प्रतिरोधक तंत्रए हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे दो से तीन घंटे में प्रयोग कर लेना श्रेष्ठ होता है। अनेक देशों में इसे दवाएं बनाने के लिए काम में लिया जाता है।

होठों के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय

लिप्स को डार्क होने से बचने टिप्स 



अगर आप भी अपने होठों का कालापन दूर करके सुंदर गुलाबी होठ पाना चाहते है तो फिर आप इन उपायो को आजमा सकते हैं

सभी अपने होंठ गुलाब की पंखुडियों की तरह सुंदर चाहते हैं, लेकिन अधिकांश लोग होठों के कालेपन से परेशान नजर आते हैं। होठों का कालापन दूर करने के लिए लिप बॉम और मॉइस्चराइजर से लेकर कई तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं, लेकिन इन सबका नतीजा कुछ भी नहीं निकलता है। अगर आप भी अपने होठों का कालापन दूर करके सुंदर गुलाबी होठ पाने की चाह रखते हैं तो फिर आप इन तरीकों को आजमाकर देखें..

चिकनगुनिया और डेंगू से बचाव के सॉलिड उपाय


दूध और केसर:
  
कच्चे दूध में केसर को पीसकर मिला लें, फिर उसे अपने होठों पर मलें। रोजाना इस प्रक्रिया को दोहराने से होठों का कालापन दूर तो होगा ही इसके साथ ही आपके होंठ पहले से कही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक भी हो जाएंगे।

स्लिम बॉडी करने के उपाय


शहद को होठों पर मलें 
थोड़ा सा शहद अपनी उंगली में लेकर धीरे-धीरे होठों पर मलें। इस प्रक्रिया को रोजाना दो बार दोहराएं। शहद के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके होंठ चमकदार और मुलायम हो जाएंगे।

नींबू को होठों पर रगड़े
  
जिस तरह से नींबू का इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए किया जाता है, ठीक उसी तरह नींबू आपके होठों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है। निचोड़े हुए नींबू को सुबह-शाम होठों पर रगडऩे से उसका कालापन दूर होने लगता है।

गुलाब की पंखुड़ी और ग्लिसरीन
  
गुलाब की पंखुडिय़ों को पीसकर उसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिला लें, अब इस लेप को रात में सोते समय होठों पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से होठों का रंग हल्का गुलाबी और चमकदार हो जाएगा।

अनार का जूस
  
अनार का रस में रूई डूबोकर अपने होंठ पर रात में बिस्तर पर जाने से लगाएं। अनार की ब्लीचिंग से छाया हल्का और लाल होंठ रहता होगा।

चुकंदर का जूस
 चुकंदर में गहरे बैंगनी रंग घटक मौजूद होते हैं जो काले रंग को होंठ हल्का कर सकते हैं इसके प्रयोग से होठ गुलाबी होते है।

चीनी और मक्खन
  
कुछ लोगों को पता है कि चीनी एक exfoliant के रूप में काम करता है। यह होठों पर मृत त्वचा हुई कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। मक्खन रंग बढ़ाने और अपने होठों पर चमक बढ़ाने के लिए मदद करता है। मक्खन के दो चम्मच के साथ चीनी पाउडर के तीन चम्मच के साथ एक मिश्रण बनाए अपने होठों पर लगाएं

चिकनगुनिया और डेंगू से बचाव के सॉलिड उपाय



चिकनगुनिया से बचाव
चिकनगुनिया से बचने के उपाय 
चिकनगुनिया से कैसे बचे
How to save to Chikangunia
How to save to Dengue


बाबा रामदेव के अनुसार गिलोय को कूटकर पीने से बॉडी का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो जाता है

इन दिनों डेंगू और चिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में बाबा रामदेव द्वारा बताई गई आयुर्वेद की कुछ आसान टिप्स आपके बहुत काम की हो सकती है।
बाबा रामदेव के अनुसार गिलोय को कूटकर पीने से बॉडी का इम्यूनिटी सिस्टम इतना मजबूत हो जाता है कि उस पर सिर्फ डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया ही नहीं वरन किसी भी तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं होता। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं, या बाजार में गिलोय की टेबलेट्स भी मिलती है जो छोटे बच्चों को एक-एक और बड़ों को दो-दो खाने से डेंगू, चिकनगुनिया का असर तुरंत खत्म हो जाता है। आयुर्वेद के अनुसार मौसम बदलते समय गिलोय का काढ़ा, पाउडर या गोली लेने से दूसरी छोटी-मोटी बीमारियां भी नहीं होती।


एक दिन में 25 हजार तक प्लेटलेट्स बढ़ा देता है गिलोय
इस बारे में बाबा रामदेव कहते हैं कि गिलोय का ताजा रस पीया जाए तो डेंगू में कम हो रही प्लेटलेट्स में तुरंत आराम मिलता है और एक ही दिन में 25 हजार तक प्लेटलेट्स बढ़ सकते हैं। साथ ही बीमारी से भी आराम मिलता है।

इन पांच चीजों के सेवन से तुरंत दूर होते हैं डेंगू और चिकनगुनिया
अगर किसी को डेंगू या चिकनगुनिया हो गया है तथा उसे दवाईयों के बाद भी आराम नहीं आ रहा है तो गिलोय, एलोवीरा, पपीता, अनार, गेंहू ज्वारा लेना चाहिए। लीवर अच्छा करने के लिए पपीते के पत्तों का रस और अनार का रस लें। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए गिलोय और एलोवीरा लें। अनार से उल्टी बंद हो जाएंगी और लीवर फंक्शन एकदम अच्छा हो जाएगा। इन सबके साथ ही हीमोग्लोबिन कम होने लगता है और लीवर फंक्शन गड़बड़ होने लगता है तो उसमें गेंहू ज्वारा के पाउडर सेवन करें। इन टिप्स को काम में लेते ही आपको तुरंत असर दिखाई देगा और बीमार आदमी मौत के मुंह से भी वापस आ जाएगा।

क्या हैं बचाव और उपचार के तरीके:
चिकनगुनिया वायरस जनित बीमारी है और ये इंफेक्टेड Aedes मच्छरों के काटने से फैलता है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि मच्छरों के काटने से बचकर रहें. अपने आस-पास सफाई रखें. पूरे कपड़े पहनें और सतर्क रहें. होम्योपैथ में eupatperf 200 नाम की एक दवा है. ये दवा चिकनगुनिया होने की आशंका को कम करती है.
अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, घर पर रहते हुए भी हो जाएंगे ठीक 
आमतौर पर लोगों को लगता है कि चिकनगुनिया हो जाने पर अस्पताल जाना ही एकमात्र उपाय है. लेकिन ऐसा नहीं है. डॉक्टर के संपर्क में रहना जरूरी है लेकिन घर पर रहते हुए भी इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है. जरूरत है तो सिर्फ थोड़ी सावधानी और जानकारी की.
क्या करना चाहिए... 
1. चिकनगुनिया की कोई स्पेसिफिक मेडिसीन उपलब्ध नहीं है. ऐसे में डॉक्टर की दी हुई दवा ही लें. खुद से इलाज करने से बचें और कोई भी दवा न खाएं. इस वायरस के लिए कोई वैक्सीन भी उपलब्ध नहीं है.
2. घर पर रहें और जितना ज्यादा हो सके आराम करें. इस दौरान आराम करना सबसे ज्यादा जरूरी है.
3. चिकनगुनिया में अक्सर लोगों को डी-हाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लें. लिक्विड डाइट लेना भी फायदेमंद रहेगा.
4. अगर आप किसी दूसरी बीमारी के लिए भी दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को उसके बारे में जरूर बताएं. एक साथ दो तरह की दवाइयां लेना खतरनाक भी हो सकता है.
5. उन चीजों को ज्यादा से ज्यादा लें जिनसे विटामिन सी मिले. विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है.
6. बहुत अधिक ऑयली और स्पाइसी खाने से परहेज करें.
7. नारियल पानी और सब्ज‍ियों का सूप जरूर लें. इस दौरान शरीर बहुत कमजोर हो जाता है, ऐसे में ये लिक्विड डाइट एनर्जी देने का काम करती है.
8. आइस पैक को तौलिए में लपेटकर जोड़ों पर रखें और हल्के हाथों से दबाएं. इससे दर्द में फायदा होगा.
यूं तो सही देखरेख के साथ घर पर रहते हुए भी इस बीमारी से ठीक हुआ जा सकता है लेकिन बीमारी के दौरान डॉक्टर के संपर्क में जरूर रहें. अगर लगे की स्थिति संभलने के बजाय बिगड़ती ही जा रही है तो देर बिल्कुल न करें.
डेंगू से बचाव
डेंगू से बचने के उपाय 
डेंगू से कैसे बचे 
डेंगू से बचने के उपचार 

चाय पीने के फायदे और नुकसान


दोस्तों आज की पोस्ट हम लोग बात करेंगे चाय पीने के फायदे और नुकसान की आज की पोस्ट बहुत इंपॉर्टेंट है. चाय भारतीय समाज का एक अभिन्न अंग बन चुकी है, सर्वे के अनुसार पाया गया है लगभग 90% भारतीय बिना नागा किए चाय पीने के आदी होते हैं. इनमें से लगभग 25% लोग दिन भर में 2 बार से लेकर चार या पांच बार तक चाय का सेवन कर लेते हैं क्या आप जानते हैं यह अच्छी आदत है या नहीं इसके फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरुर पढ़ें.

चाय पीने के फायदे और नुकसान, और इससे होने वाले रोग

चाय पीने के फायदे और नुकसान इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अगर आप इसपर अमल करेंगे तो आप निश्चित रूप से बहुत फायदे में रहेंगे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम भारतीयों को इस इस बीमारी की लत देखा देखी लगी है. चाय भारतीय देन नहीं है चाय अंग्रेज अपने साथ भारत में लाए थे. लेकिन उस वक़्त भारतीय लोगों ने सोचा के अंग्रेजों के इस महँगे शौक को हमें भी अपनाना चाहिए बस यहीं से भारतीय लोगों ने इस बीमारी को अपने गले लगा लिया और तब से लेकर आज तक ये चलन जारी है .
चाय हमारे मानव जीवन पर स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत खराब असर डालती है इसके सेवन से पाचनक्रिया तंत्र गढ़बढ़ा जाता है और यह तमाम पेट के रोगों के लिए भी जिम्मेदार है. इसलिए इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के बीच Facebook पर जरूर शेयर करें जिससे सभी लोग जागरुक हो जाए और चाय का सेवन बंद करें.

आधे सर का दर्द दूर करने के लिए घरेलू उपाय


दोस्तो ऐसा कई बार देखा गया है कुछ लोगों में आधे सर का दर्द होने की बहुत समस्या होती है. आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे के आधे सर में दर्द होने पर आपको क्या करना चाहिए और यह किन कारणों से होता है. इस लेख को आप अंत तक पढ़े और अगर जानकारी उपयोगी लगे तो कृपया अपनी Facebook प्रोफाइल पर अपने दोस्तों के बीच इसको जरुर शेयर करें जिससे किसी दुखी भाई-बहन की मदद हो जाए इसके लिए वह आपको धन्यवाद तो देगा ही साथ में हिंदी भाषा का प्रचार भी हो जाएगा.

आधे सर का दर्द क्यों होता है और इसका इलाज कैसे करें

आधे सर का दर्द होने पर आपको बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता ,है यह रोग अधिकतर स्त्रियों में ज्यादा पाया जाता है कुछ लोग आधे सर के दर्द को आधाशीशी का दर्द या माइग्रेन (अंग्रेजी नाम) से भी उसको जाना जाता है नीचे हम आपको बता रहे हैं कि आधे सर में दर्द होने पर आपको क्या करना चाहिए और इससे कैसे बचा जा सकता है.
कई बार माइग्रेन यानी के आधे सर में दर्द व्यक्तियों को दूसरे रोग होने की वजह से भी हो जाता है जैसे कि आपको नजला, जुखाम, या आपका शरीर किसी अन्य रोग से ग्रस्त हो जाना बुखार आ जाना या कब्ज़ होने की वजह से भी आधे सिर दर्द की शिकायत हो जाती है.

मोटापा कम करने के 10 आसान उपाय जिससे घटेगा आपका वजन जल्द ही





    मोटापा कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। पैसा खर्च करते हैं और कई बार मूर्ख भी बना दिए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर भी आप जल्दी वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही घरेलू और कारगर वजन घटान के 7 नुस्खों के बारे में-
लौकी- सब्जियों में लौकी बहुत कम लोगों की फैवरेट है, लेकिन जिन लोगों को वजन कम करना है उनके लिए यह बेस्ट सोर्स है। लौकी में फाइबर की मात्रा का अधिक होना अैर फैट नहीं होना इसकी खूबी है। और यही खूबी वजन कम करने में सहायता करती है। लौकी में 96 प्रतिशत पानी और 12 कैलोरी होती है। इसलिए इसे खाने से कम कैलोरी शरीर में जाती है और मोटापा छू हो जाता है।
साथ ही खीरा भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें भी पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। खीरे में 90 प्रतिशत पानी होता है। यह फैट को कम करता है।
नारियल पानी - प्रकृति का सबसे अनूठा ड्रिंक है नारियल पानी। यह हमारे मैटाबॉलिज्म को मजबूत करता है और इलैक्ट्रोलेट्स से भरा होता है। अल्सर और पेट की समस्याओं के अलावा वजन घटाने में भी यह कारगर है। शरीर मेें उत्पन्न होने वाले टॉक्सिन को भी नारियल पानी बाहर निकाल देता है। रोजाना एक से दो ग्लास नारियल पानी आपके शरीर में जबरदस्त बदलाव ला सकता है।
ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी - रिसर्च बताते हैं कि ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी पीने से मोटापा कम होता है। हालांकि ब्लैक कॉफी को फायदेमंद बनाने के लिए इसमें शक्कर नहीं मिलानी चाहिए। इसे पीन से कुछ ही हफ्तों में वजन कम किया जा सकता है।
ग्रीन टी पीने से भी मोटापे को कम किया जा सकता है। रिसर्चकर्ताओं के मुताबिक ग्रीन टी मैटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसी के चलते वजन कम करने के लिए ग्रीन टी यूज करने की सलाह दी जाती है।
खूब पानी पीएं - पानी भी मोटापा घटाने में सहायक होता है। अगर आप खूब पानी पिते हैं तो इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है और यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को मूत्र के माध्यम से बाहर निकाल देता है। ध्यान रखें खाने के ठीक बाद ज्यादा पानी नहीं पिएं।
ये सब्जियां भी असरकारक- लौकी के अलावा और भी ऐसी सब्जियां हैं जो मोटापे की दुश्मन कही जाती हैं। इनमें गोभी, गाजर और टमाटर शामिल हैं। मोटापा कम करने के लिए इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।



  • मोटापा कम करना चाहते हैं तो इग्नोर करें स्नैक्स
  • मोटापा कम करने में सबसे ज्यादा कारगर है अंगूर
  • कम कैलोरी वाले भोजन के सेवन से कम नहीं होगा मोटापा
  • सिर्फ पानी पीकर भी घटाया जा सकता है वजन

  • मोटापा कम करना है तो खाइये किशमिश
  • भोजन से पहले मीठा खाने से घटेगा वजन
  • कंप्यूटर के इस्तेमाल से बढ़ सकता है मोटापा
  • पसीने की बदबू को रोकने के बेहतर उपाय

    पसीने की बदबू को रोकिये सेब से 




    गर्मी में अक्सर लोग पसीने की समस्या से परेशान रहते हैं। तेज गर्मी में शरीर से जमकर पसीना बहता है। लोग पसीने की बदबू और पसीने से होने वाली खुजली से परेशान हो जाते हैं। शरीर में पसीने से होने वाली खुजली लोगों को तकलीफ में डाल देती है। लोग इसके लिए तरह-तरह के डीयो, परफ्ीयूम व अन्य तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी पसीने से होने वाली समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।
    पसीने में केमिकल युक्त प्रोडक्ट के इस्तेमाल से समस्याएं और ज्यादा जटिल हो जाती हैं। अगर आप भी त्वचा और सिर में खुजली की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप इससे राहत पाने के लिए सेब यानि एप्पल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह सेब से आप पसीने का समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
    ऐसे करें सेब का इस्तेमाल
    सेब के सिरके का इस्तेमाल त्वचा और सिर में होने वाली खुजली के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो नेचर में एसिडिक है, जिस वजह से ये बैक्टीरिया को फैलने से रोकने में सहायक है। इतना ही नहीं ये अत्यधिक पसीने के कारण बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण को फैलने से रोकता है। ये सिर में पीएच लेवल का संतुलन बनाए रखने और कीटाणुओं को नष्ट करने में सहायक है। सेब के सिरके से पीले दांत, डैंड्रफ, स्मेली अंडरआर्म्स और यहां तक कि वजन कम करने में आदि में किया जाता है।
    पसीने से त्वचा में होन वाली समस्या
    थोड़े से पानी कुछ बूंदें सेब के सिरके की मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और कॉटन की जरिये इस मिश्रण को खुजली वाले स्थान पर लगायें। अगर आपके पूरे शरीर में खुजली महसूस हो रही है, तो आप अपनी नहाने की बाल्टी में एक सिरका डालकर नहा सकते हैं।
    सिर में होने वाली समस्या का समाधान
    पसीने से सिर में होने वाली समस्या के समाधान के लिए पहले अपने सिर को धो लें और सूखने दें। अब 5 मिलीलीटर सिरका और पानी एक स्प्रे बोतल में डाल लें। इसे अपने सिर पर स्प्रे करें और 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे शैम्पू से धो लें। बेहतर परिणाम के हर दूसरे दिन इस क्रिया को दोहराएं।


    गर्मियों में पसीना आना आम बात है। पसीने की दुर्गन्ध के चलते आपको कई बार अपने दोस्तों के बीच शर्मिन्दा होना पड़ता है, जिससे आप में हीन भावना आने लगती है, लेकिन कुछ घरेलू तरीके अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

     नींबू भी आपकी पसीने की बदबू को मिटाता है। ये आपकी स्किन के पीएच लेवल को कम करता है, जिससे पसीने में बैक्टिरिया नहीं पनपते और दुर्गध नहीं आती है। इसके लिए नींबू को काटकर उसके आधे भाग को अंडरआर्म्स में रगड़े। इसके अलावा नींबू के रस को कॉटन में लेकर भी इसे अंडरआर्म्स में लगा सकते हैं।

    नीम की पत्तियां: नीम की पत्तियां पसीने की दुर्गन्ध से लड़ने में बहुत कारगर होती है। दुर्गन्ध के साथ-साथ ये बैक्टिरिया भी खत्म करती है। इसके लिए कुछ नीम की पत्तियां लेकर उन्हें उबालें और उस पानी को छानकर अपने नहाने के पानी में मिला लें। इस पानी से नहाने से पसीने की बदबू की समस्या से राहत मिलती हैं।

    बैकिंग सोडा: पसीने की दुर्गन्ध मिटाने के लिए अंडरआर्म्स में बैकिंग सोडा लगाएं। ये अंडरआर्म्स से सभी दूषित पदार्थो को सोखकर क्लीन कर देता है। इससे बॉडी ऑर्डर की समस्या से निजात मिलती है।
    पुदिना: पुदिने की कुछ पत्तियों को उबालें। फिर पत्तियों को छानकर उस पानी को अपने नहाने के पानी में मिला लें। इससे पसीने की समस्या से निजात मिलती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।

    कैफीन आधारित यौगिक से पार्किंसन से बचाव




    कनाडा के शोधकर्ताओं ने कैफीन आधारित दो यौगिक विकसित किए हैं, जो पार्किंसन बीमारी से रक्षा करते हैं। पार्किंसन की बीमारी तंत्रिका तंत्र पर हमला करती है, जिसके कारण शरीर में कंपकंपी होती है, मांसपेशियों में जकडऩ आ जाती है तथा सामान्य शारीरिक गतिविधियों में भी गड़बड़ी पैदा हो जाती है। सामान्यत: यह बीमारी मध्य आयु या बुढ़ापे में होती है।
    यह बीमारी मस्तिष्क कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) की कमी से होती है, जो डोपेमाइन का उत्पादन करती हैं। डोपेमाइन न्यूरॉन्स को आपस में संपर्क करने के लिए एक जरूरी न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में काम करता है। सस्केचेवान विश्वविद्यालय के शोध दल ने अल्फा-सिनुक्लिन (एएस) प्रोटीन पर ध्यान केंद्रित किया, जो डोपेमाइन का विनियमन करती है।
    पार्किंसन रोग के शिकार लोगों में एएस मिसफोल्ड (प्रोटीन की असामान्य जैविक प्रकिया) होकर एक सघन संरचना में बदल जाता है, जो डोपेमाइन का उत्पादन करनेवाले न्यूरॉन्स को नष्ट करने लगता है। सस्केचेवान विश्वविद्यालय के शोध दल के प्रमुख शोधार्थियों में से एक जेरेमी ली का कहना है, वर्तमान चिकित्सकीय यौगिकों में जिंदा बचे कोशिकाओं से डोपेमाइन के उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन यह तभी तक प्रभावी है जब तक इस काम को करने के लिए कोशिकाओं की पर्याप्त संख्या जीवित हो।
    ली ने आगे कहा, हमारा दृष्टिकोण डोपेमाइन का उत्पादन करनेवाली कोशिकाओं के एएस को मिसफोल्ड होने से रोकना है। हालांकि इस प्रक्रिया को रोकना एक बड़ी रासायनिक चुनौती है। लेकिन ली ने कहा कि उनके दल ने 30 अलग-अलग दवाइयों को विकसित कर लिया है, जो इस काम को कर सकती हैं। यह अध्ययन एसीएस केमिकल न्यूरोसाइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

    नवरात्रों के दौरान इन बातों को मानने से रहेंगे हट्टे-कट्टे, दूर होंगी सब समस्याएं




    नवरात्र में 9 दिनों तक व्रत के दौरान कुछ लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं


    नवरात्र में 9 दिनों तक व्रत के दौरान कुछ लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जो लोग हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से पीडि़त हैं, उन्हें और गर्भवती महिलाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे मरीजों में दिन में केवल एक बार भोजन करना समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मनोनीत अध्यक्ष डॉ के.के.अग्रवाल ने बताया, ''अगर पोषण की उचित गुणवत्ता शरीर को मिलती रहे, तो व्रत रखने से शरीर पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। जिन मरीजों को दिल की समस्या हैं, उन्हें आलू के पकौड़े और आलू के प्रोसैस्ड चिप्स जैसी तली हुई चीजें नहीं खानी चाहिए। मधुमेह के मरीजों को उसी वक्त अपना व्रत खोल देना चाहिए जब उनके रक्त शर्करा का स्तर 60 एमजी से नीचे चला जाए। उन्हें दिन में काफी मात्रा में तरल आहार भी लेते रहना चाहिए, क्योंकि शरीर में डिहाइड्रेशन होने से लकवा या दिल का दौरा पड़ सकता है।"
    उन्होंने कहा कि टाइप 2 डायबिटीज से पीडि़त मरीजों में व्रत रखने से खतरा कम होता है, लेकिन टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों को व्रत बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। लंबी बीमारियों से पीडि़त मरीजों को व्रत रखते समय डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए, क्योंकि नियमित तौर पर चल रही दवाओं की खुराक व्रत की वजह से 40 से 50 प्रतिशत तक कम करने की जरूरत हो सकती है।
    इसके साथ ही उन्होंने कुछ सेहतमंद सुझाव भी दिए
    - सादा दही की बजाए लौकी का रायता खाएं।
    - बीच में बादाम खाए जा सकते हैं।
    - कुटृटू के आटे की रोटी कद्दू के साथ खाएं।
    - थोड़ी थोड़ी देर बाद उचित मात्रा में फल खाते रहें ताकि शरीर में पोषक तत्व बने रहें।
    - सिंघाड़े और कट्टू का आटा मिला कर पकाएं।
    - सिंघाड़ा अनाज नहीं बल्कि फल है, इसलिए इसे अनाज की जगह प्रयोग किया जा सकता है।
    - सिंघाड़े के आटे में ग्लूटन नहीं होता इसलिए सीलियक बीमारी से पीडि़त या ग्लूटन से एलर्जी वाले मरीज इसका प्रयोग कर सकते हैं।