Showing posts with label skin. Show all posts
Showing posts with label skin. Show all posts

चेहरे की सुन्दरता के लिए नीम और दही के फायदे


नीम और दही मिक्स करके चहरे पर लगाने से स्किन मजबूत होकर उसकी चमक बढ़ती है



नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसे हफ्ते में 3 या 4 बार दही के साथ मिक्स करके लगाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम दूर होती है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच नीम की पत्तियों के पेस्ट में एक चम्मच दही मिक्स करें। हम आपको बता रहे हैं नीम और दही से बने फेस पैक से होने वाले कई फायदे...

बढ़ती है स्किन की चमक
नीम और दही के फेस पैक में पर्याप्त मात्रा में विटामिनऔर न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं जो स्किन सेल्स को जरूरी पोषण देते हैं। इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है।

टैनिंग में कमी
नीम और दही का फेस पैक स्किन के डैमेज टिश्यूज को रिपेयर करता है। इससे टैनिंग कम होती है।

कील मुंहासे होंगे दूर
नीम और दही के फेस पैक एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टी होती है। इससे स्किन के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और पिंपल्स की प्रॉब्लम दूर होती है।

दूर होंगे ब्लैक हेड्स
नीम और दही के फेस पैक में मौजूद तत्व स्किन को क्लीन करके ब्लैक हेड्स की समस्या से निजात दिलाते हैं।

घाव भरता है और दाग दूर होते हैं
नीम और दही के फेस पैक में एंटीसेप्टिक प्रोपर्टी होती है। इसे घाव पर लगाने से वो ठीक होता है और दाग भी दूर हो जाता है।

स्किन में नमी बनाए रखती है
नीम और दही का फेस पैक स्किन में नमी बनाए रखता है। इससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी होती है।

सनस्क्रीन का करता है काम
नीम और दही के फेस पैक मौजूद तत्व सनस्क्रीन की तरह काम करते हैं। इसे रोज लगाने से सूरज की अल्टा वायलेट किरणों से बचाव होता है।

दूर होते हैं डार्क सर्कल
नीम और दही के फेस पैक रोज लगाने से चेहरा साफ होता है और डार्क सर्कल की प्रोब्लम दूरी होती है।

चेहरे को सुंदर रखने के लिए बेहतर उपाय और 15 कपूर के फायदे



दाग  धब्बे आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ कर रख देते है। इसलिए जरुरी है की जहां तक संभव हो चेहरे पर होने वाले दाग से चेहरे को बचाया जाए। ये बहुत मुश्किल काम नहीं है। ना ही इसके लिए आपको महंगी क्रीम लगाने की जरुरत है। इसके लिए सिर्फ थोडा सतर्क रहकर चेहरे की देखभाल की जानी चाहिए। चेहरे को धुल-मिटटी व धूप से बचाना चाहिए, दो तीन बार दिन में साफ जल से चेहरे को धोना चाहिए और कुछ आसान से घरेलु नुस्खे अपनाए जाने चाहिए।
आज हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताने जा रहे जिससे आप अपने चेहरे के दाग मिटा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलु नुस्खे...

आइए जानते हैं कपूर के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में...
वैसे तो कपूर का इस्तेमाल हर घर में पूजा-पाठ करने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद में इसके अनेक लाभ बताए गए हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल कई औषधियां बनाने के लिए किया जाता है। आप भी अपनी छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए कपूर की मदद ले सकते हैं।

जानिए अन्य फायदे...

-नारियल का तेल और कपूर मिलाकर रख लें। इसे रोज पिंपल्स, जले या चोट के दाग पर लगाएंगे तो कुछ दिनों में ये निशान मिट जाएंगे।

-नारियल के तेल में कपूर मिलाएं। इसे गुनगुना कर सिर की मालिश करें और एक घंटे बाद सिर घो लें। डैंड्रफ की प्रॉब्लम खत्म होगी और बाल नहीं झडेंग़े।

-रेग्युलर रात को सोने से पहले कच्चे दूध में जरा-सा कपूर का पाउडर डालें। रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें। स्किन हेल्दी बनेगी और चेहरे का ग्लो बढ़ेगा।

-एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें। पानी आधा रह जाए, तो इसमें जरा सा कपूर डालकर पी जाएं। पेट दर्द में जल्द आराम मिलेगा।

-कपूर, अजवाइन, पिपरमेंट को बराबर मात्रा में मिलाकर कांच की बरनी में भरें। इसे धूप में रखें। 6-8 घंटे बाद इसे हटा लें। तैयार मिश्रण की 4-5 बूंद डालकर शर्बत बनाकर पिएं। आराम मिलेगा।

-मसल्स या जोड़ों के दर्द की शिकायत है, तो दर्द वाली जगह पर कपूर के तेल से मालिश करें। जल्द राहत मिलेगी।

-खुजली या फंगल इन्फेक्शन होने पर प्रॉब्लम वाली जगह पर नारियल के तेल में कपूर डालकर लगाने से आराम मिलेगा।

-जलने पर कपूर या कपूर का तेल लगाइए। जलन खत्म होगी और इन्फेक्शन का खतरा टलेगा।

-घर में कपूर का धुंआ करने से आसपास मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा टलता है।


-गर्म पानी में थोड़ा सा कपूर और नमक डालें। इसमें कुछ देर पैर डालकर रखें, फिर स्क्रब करके मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें। फटी एडिय़ों की प्रॉब्लम दूर होगी।

-जैतून के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मालिश करें। स्ट्रेस और सिरदर्द की प्रॉब्लम दूर होगी।


-कपूर में एंटीबायोटिक प्रॉपर्टी चोट ठीक करने में मदद करती है। चोट लगने, कट जाने या घाव हो जाने पर प्रॉब्लम वाली जगह पर कपूर मिला पानी लगाने से आराम मिलेगा।


-दांत दर्द पर दर्द वाली जगह पर कपूर का पाउडर लगाएं। जल्द राहत मिलेगी।


-कपूर को शुद्ध घी में मिलाकर मुंह के छालों मे लगाएं। छालों से राहत मिलेगी।


-सर्दी-जुकाम होने पर तिल या नारियल तेल में कपूर मिलाकर चेस्ट और सिर पर लगाएं या इसके पानी की भाप लें। राहत मिलेगी।

होठों के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय

लिप्स को डार्क होने से बचने टिप्स 



अगर आप भी अपने होठों का कालापन दूर करके सुंदर गुलाबी होठ पाना चाहते है तो फिर आप इन उपायो को आजमा सकते हैं

सभी अपने होंठ गुलाब की पंखुडियों की तरह सुंदर चाहते हैं, लेकिन अधिकांश लोग होठों के कालेपन से परेशान नजर आते हैं। होठों का कालापन दूर करने के लिए लिप बॉम और मॉइस्चराइजर से लेकर कई तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं, लेकिन इन सबका नतीजा कुछ भी नहीं निकलता है। अगर आप भी अपने होठों का कालापन दूर करके सुंदर गुलाबी होठ पाने की चाह रखते हैं तो फिर आप इन तरीकों को आजमाकर देखें..

चिकनगुनिया और डेंगू से बचाव के सॉलिड उपाय


दूध और केसर:
  
कच्चे दूध में केसर को पीसकर मिला लें, फिर उसे अपने होठों पर मलें। रोजाना इस प्रक्रिया को दोहराने से होठों का कालापन दूर तो होगा ही इसके साथ ही आपके होंठ पहले से कही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक भी हो जाएंगे।

स्लिम बॉडी करने के उपाय


शहद को होठों पर मलें 
थोड़ा सा शहद अपनी उंगली में लेकर धीरे-धीरे होठों पर मलें। इस प्रक्रिया को रोजाना दो बार दोहराएं। शहद के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके होंठ चमकदार और मुलायम हो जाएंगे।

नींबू को होठों पर रगड़े
  
जिस तरह से नींबू का इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए किया जाता है, ठीक उसी तरह नींबू आपके होठों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है। निचोड़े हुए नींबू को सुबह-शाम होठों पर रगडऩे से उसका कालापन दूर होने लगता है।

गुलाब की पंखुड़ी और ग्लिसरीन
  
गुलाब की पंखुडिय़ों को पीसकर उसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिला लें, अब इस लेप को रात में सोते समय होठों पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से होठों का रंग हल्का गुलाबी और चमकदार हो जाएगा।

अनार का जूस
  
अनार का रस में रूई डूबोकर अपने होंठ पर रात में बिस्तर पर जाने से लगाएं। अनार की ब्लीचिंग से छाया हल्का और लाल होंठ रहता होगा।

चुकंदर का जूस
 चुकंदर में गहरे बैंगनी रंग घटक मौजूद होते हैं जो काले रंग को होंठ हल्का कर सकते हैं इसके प्रयोग से होठ गुलाबी होते है।

चीनी और मक्खन
  
कुछ लोगों को पता है कि चीनी एक exfoliant के रूप में काम करता है। यह होठों पर मृत त्वचा हुई कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। मक्खन रंग बढ़ाने और अपने होठों पर चमक बढ़ाने के लिए मदद करता है। मक्खन के दो चम्मच के साथ चीनी पाउडर के तीन चम्मच के साथ एक मिश्रण बनाए अपने होठों पर लगाएं

चेहरे के लिए केले के फायदे

केले के फायदे 



सर्दियों की ठंडी हवा के कारण त्वचा खुश्क और बेजान हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए कोको, केला व शहतूत के जादुई गुण बेहद कारगर हैं

सर्दियों की ठंडी हवा के कारण त्वचा खुश्क और बेजान हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए कोको, केला व शहतूत के जादुई गुण बेहद कारगर हैं
सर्दियों की ठंडी हवा के कारण त्वचा खुश्क और बेजान हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए कोको, केला और शहतूत के जादुई गुण बेहद कारगर हैं। यह कहना है विशेषज्ञों का।

वेसलीन की त्वचा विशेषज्ञ अपर्णा संथनम ने एक बयान में कहा, 'कोको बटर में मौजूद वसायुक्त अम्ल (फैटी एसिड) त्वचा के लचीलेपन और नमी को बनाए रखने के गुण को सुधारता है। यह हर प्रकार की त्वचा पर दैनिक उपयोग के लिए और साथ ही एक्जीमा जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद प्रभावशाली है।'

संथनम ने कहा, 'दैनिक रूप से प्रयोग किए जाने पर कोको बटर एक मॉयश्चराइजर के तौर पर काम करता है। यह त्वचा के टेक्सचर को सुधारता है और उसे मुलायम बनाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 मौजूद हैं। ये सभी त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने और त्वचा पर मौजूद स्टे्रच मार्क्स और दाग-धब्बों को दूर करने के गुणों से भरपूर हैं।'

लक्मे सेलोन की राष्ट्रीय विशेषज्ञ दिशा मेहर ने कहा कि स्वस्थ त्वचा के लिए फल आधारित उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए। खासतौर पर विटामिनों, पोटेशियम और आयरन से भरपूर सेब, केला और संतरा जैसे फल बेहद लाभदायक हैं। मेहर ने कहा, 'केला एक सर्वश्रेष्ठ मॉयश्चराइजर है और यह त्वचा को पोषण देने के लिए काफी फायदेमंद है।'

काया लिमिटेड की चिकित्सा सेवा, अनुसंधान और विकास की उपाध्यक्ष और प्रमुख संगीता वेलस्कर शहतूत के गुणों को त्वचा के लिए बेहद असरदार मानती हैं। उनके अनुसार शहतूत का सत्व सर्दियों के लिए बेहद असरदार है। यह त्वचा में नमी के संतुलन को बनाए रखता है और त्वचा के रूखेपन को दूर करता है। शहतूत में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, सी, ई और के, फोलेट, थाइमिन जैसे कई पोषक तत्व समाए हैं। इसमें मौजूद एंटिऑक्सिडेंट्स त्वचा में मौजूद मुक्त कणों को दूर करते हैं और उसे जवां बनाए रखते हैं।


लड़को के लिए केले के फायदे 
लड़कियों के लिए केले के फायदे 
केले के फायदे घरेलु उपाय 

पसीने की बदबू को रोकने के बेहतर उपाय

पसीने की बदबू को रोकिये सेब से 




गर्मी में अक्सर लोग पसीने की समस्या से परेशान रहते हैं। तेज गर्मी में शरीर से जमकर पसीना बहता है। लोग पसीने की बदबू और पसीने से होने वाली खुजली से परेशान हो जाते हैं। शरीर में पसीने से होने वाली खुजली लोगों को तकलीफ में डाल देती है। लोग इसके लिए तरह-तरह के डीयो, परफ्ीयूम व अन्य तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी पसीने से होने वाली समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।
पसीने में केमिकल युक्त प्रोडक्ट के इस्तेमाल से समस्याएं और ज्यादा जटिल हो जाती हैं। अगर आप भी त्वचा और सिर में खुजली की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप इससे राहत पाने के लिए सेब यानि एप्पल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह सेब से आप पसीने का समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
ऐसे करें सेब का इस्तेमाल
सेब के सिरके का इस्तेमाल त्वचा और सिर में होने वाली खुजली के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो नेचर में एसिडिक है, जिस वजह से ये बैक्टीरिया को फैलने से रोकने में सहायक है। इतना ही नहीं ये अत्यधिक पसीने के कारण बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण को फैलने से रोकता है। ये सिर में पीएच लेवल का संतुलन बनाए रखने और कीटाणुओं को नष्ट करने में सहायक है। सेब के सिरके से पीले दांत, डैंड्रफ, स्मेली अंडरआर्म्स और यहां तक कि वजन कम करने में आदि में किया जाता है।
पसीने से त्वचा में होन वाली समस्या
थोड़े से पानी कुछ बूंदें सेब के सिरके की मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और कॉटन की जरिये इस मिश्रण को खुजली वाले स्थान पर लगायें। अगर आपके पूरे शरीर में खुजली महसूस हो रही है, तो आप अपनी नहाने की बाल्टी में एक सिरका डालकर नहा सकते हैं।
सिर में होने वाली समस्या का समाधान
पसीने से सिर में होने वाली समस्या के समाधान के लिए पहले अपने सिर को धो लें और सूखने दें। अब 5 मिलीलीटर सिरका और पानी एक स्प्रे बोतल में डाल लें। इसे अपने सिर पर स्प्रे करें और 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे शैम्पू से धो लें। बेहतर परिणाम के हर दूसरे दिन इस क्रिया को दोहराएं।


गर्मियों में पसीना आना आम बात है। पसीने की दुर्गन्ध के चलते आपको कई बार अपने दोस्तों के बीच शर्मिन्दा होना पड़ता है, जिससे आप में हीन भावना आने लगती है, लेकिन कुछ घरेलू तरीके अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

 नींबू भी आपकी पसीने की बदबू को मिटाता है। ये आपकी स्किन के पीएच लेवल को कम करता है, जिससे पसीने में बैक्टिरिया नहीं पनपते और दुर्गध नहीं आती है। इसके लिए नींबू को काटकर उसके आधे भाग को अंडरआर्म्स में रगड़े। इसके अलावा नींबू के रस को कॉटन में लेकर भी इसे अंडरआर्म्स में लगा सकते हैं।

नीम की पत्तियां: नीम की पत्तियां पसीने की दुर्गन्ध से लड़ने में बहुत कारगर होती है। दुर्गन्ध के साथ-साथ ये बैक्टिरिया भी खत्म करती है। इसके लिए कुछ नीम की पत्तियां लेकर उन्हें उबालें और उस पानी को छानकर अपने नहाने के पानी में मिला लें। इस पानी से नहाने से पसीने की बदबू की समस्या से राहत मिलती हैं।

बैकिंग सोडा: पसीने की दुर्गन्ध मिटाने के लिए अंडरआर्म्स में बैकिंग सोडा लगाएं। ये अंडरआर्म्स से सभी दूषित पदार्थो को सोखकर क्लीन कर देता है। इससे बॉडी ऑर्डर की समस्या से निजात मिलती है।
पुदिना: पुदिने की कुछ पत्तियों को उबालें। फिर पत्तियों को छानकर उस पानी को अपने नहाने के पानी में मिला लें। इससे पसीने की समस्या से निजात मिलती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।

बर्फ का एक टुकड़ा दिलाएगा फेस की कई समस्याओं से निजात



थकी आंखे, मेकअप जैसी प्रोब्लम्स में बर्फ का एक टुकड़ा आपकी मदद करेगा। आइए जानते हैं आइस क्यूब के फायदे-

अक्सर बिजी शैड्यूल के चलते आपको अपने फेस और स्किन की केयर करने का वक्त नहीं मिल पाता। महंगे प्रोडेक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाए केवल एक बर्फ का टुकड़ा आपको राहत दे सकता है। थकी आंखे, मेकअप जैसी प्रोब्लम्स में बर्फ का एक टुकड़ा आपकी मदद करेगा। आइए जानते हैं आइस क्यूब के फायदे-

थकी हुई आंखे
अगर आप लंबे वक्त तक काम करती हैं तो आंखों में थकान महसूस होने लगती है। इसे दूर करने के लिए आइस क्यूब को आंखों पर रखें। ये आंखों को ठंडक पहुंचाता है, जिससे आंखों को आराम मिलता है। थकान से बचने का बहुत आसान उपाय है।

मेकअप बनाए रखने के लिए
कुछ महिलाओं को शिकायत रहती है कि उनका मेकअप कुछ ही देर में खराब हो जाता है। अपने मेकअप को लास्ट लॉन्ग बनाए रखने के लिए मेकअप एप्लाई करने से पहले फेस पर आइस क्यूब रब करें। इसके बाद मेकअप करें।

खींची स्किन से निजात
कई बार मौसम में नमी की कमी के चलते स्किन डिहाईड्रेट हो जाती है, इससे स्किन खींचने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए आइस क्यूब चेहरे पर रगड़े। ये आपके चेहरे को ठंडक देकर आराम पहुंचाती है।

सनबर्न
सूरज की तेज रोशनी से सनबर्न होना आम बात है। इससे निजात पाने में आइस क्यूब मदद कर सकती है। इसके लिए कुछ आइस क्यूब्स को एक कपड़े में बांधे और सनबर्न वाली स्किन पर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और जलन कम होने लगेगी।

रंग गोरा करने के तरीके और भी 10 फायदे



नमक के पानी से नहाने पर रंग गोरा होने समेत हड्डियों का दर्द भी कम होता है


नमक ज्यादातर सिर्फ खाने में ही काम में लिया जाता है। लेकिन यदि इसे नहाने के पानी में मिलाकर नहाएं तो यह रंग गोरा करने समेत कइ तरह के फायदे भी करता है। नमक में मौजूद मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो शरीर को इन्फेक्शन से बचाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं नमक के पानी से नहाने पर होने वाले फायदों के बारे में...
- नमक के पानी से नहाने पर रंग गोरा होता है। यह स्किन की डेड सेल्स को निकाल देता है तथा स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाकर रंग निखारता है।
- नमक के पानी से नहाने पर हड्डियों के दर्द में राहत मिलती है। रोज नमक के पानी से नहाने पर ज्वॉइंट पेन की समस्या भी दूर होती है।
- नमक के पानी से नहाने से ब्लउ सर्कुलेशन सही रहता है तथा इससे ब्रेन फंक्शंस बेहतर होते हैं। तनाव दूर होकर दिमाग को शांति मिलती है।
- नमक के पानी से नहाने से मसल्स को आराम मिलता है तथा मसल्स पेन से राहत मिलती है।
- नमक के पानी में भरपूर मग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे खनिज-लवण होते हैं। ये स्किन की तह तक जाकर सफाई करते हैं जिससें स्किन में इन्फेक्शन का खतरा टलता है।
- नमक के पानी से नहाने पर स्किन मॉइश्चराइज होती है। इससे स्किन सेल्स की अच्छी ग्रोथ होने के साथ ही वो हेल्दी भी बनती है। इससे स्किन के दाग और झुर्रियां भी दूर होती है।
- नमक के पानी में मौजूद तत्व स्किन की फंगस को हटा देते हैं तथा डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।
- नमक के पानी से नहाने पर थकान और स्ट्रेस दूर होते हैं। दिमाग को शांति मिलती है तथा रात को अच्छी नींद आती है।
- नमक के पानी से नहाने पर बालों के बैक्टीरिया खत्म होते हैं तथा बाल हेल्दी और चमकदार होते हैं।
- नमक के पानी में मौजूद तत्व शरीर का ऑयल लेवल कंट्रोल करते हैं। यह शरीर में एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

पिम्पल्स दूर करने के 10 महत्वपूर्ण घरेलु उपाय

खुद को रोजाना दें बस 10 मिनट, दूर हो जाएंगे पिंपल्स



Pimpals dur karne ke upay


धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन के साइड इफैक्ट हमारी स्किन को खराब करते हैं। ऐसे में पिंपल्स की प्रॉब्लम कॉमन हो गई है। इसके अलावा उम्र के साथ बॉडी में होने वाले बदलाव, ऑयली स्किन और अनहेल्दी डाइट आदि भी इस प्रॉब्लम की वजह बनते हैं। पिंपल्स में दर्द तो होता है ही, पर ठीक होने के बाद भी कई बार ये अक्सर अपना निशान छोड़ जाते हैं। हममे से ज्यादातर लोग पिंपल्स दूर करने के लिए महंगे स्किन प्रोडक्ट्स यूज करने को तैयार रहते हैं, लेकिन इनका भी कोई खास फायदा नहीं होता। जबकि कुछ आसान घरेलू नुस्खे इस प्रॉब्लम को खत्म कर सकते हैं। स्किन और ब्यूटी एक्सपर्ट कांता सूदबता रही हैं। ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में.... 
ध्यान दें- अपनी सहूलियत के हिसाब से आप इनमें से कोई भी उपाय आजमा सकते हैं। लेकिन इन्हें ट्राई करने से पहले क्लेंजर से चेहरा अच्छी तरह साफ जरूर कर लें, तभी ज्यादा फायदा मिलेगा।



  1. केले के छिलके के अंदुरुनी भाग से हल्के हल्के चेहरे की 10 मिनट मसाज करे 
  2. एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और तीन चम्मच पानी मिलाये। कोटल बॉल से इसे पिम्पल्स पर लगाए। 10 मिनट के बाद चेहरा धो ले 
  3. दालचीनी और शहद : 2 चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाये।  इसे चेहरे पर लगाए 10 मिनट बाद धो ले 
  4. दही और शहद  : 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच दही मिलाये। कॉटन बॉल के जरिये इसे पिम्पल्स पर लगाए। 10 मिनट बाद धो ले 
  5. पपीता : जरा से पपीते के पेस्ट को चेहरे पर लगाए। पिम्पल्स वाली जगह पर थोड़ी मोटी लेयर लगाए।  10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो ले 
  6. एलोवेरा : एलोवेरा जैल पिम्पल्स पर लगाए।  10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो ले 
  7. बेकिंग सोडा : बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाये।  चेहरे पर लगाकर बाद में धो ले 
  8. निम्बू का रस : कोटल बॉल के जरिये निम्बू के रस को चेहरे पर लगाए 
  9. गर्म पानी की भाप : पानी को गर्म करके चेहरे को भाप दे।  5 मिनट बाद टॉवल से हलके हाथों से चेहरा पूछ ले इससे स्किन के पोर्स खुलेंगे और पिम्पल्स की प्रॉब्लम दूर होगी 
  10. लहसुन और लौंग : आधा चम्मच लहसुन के रस में 2 लौंग का पाउडर मिलाये इसे पिम्पल पर लगाए और   बाद में धो ले 
Pimpals Solutions from home
Pimpal dur karne ke upay


If you like our post then you can share on social sites.

जानिए एलोवेरा के फायदे, फिर कीजिये इस्तेमाल



  • त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है एलोवेरा 
  • एलोवेरा का लेटेस्ट बहुत ही जहरीला होता है 
  • कैंसर, सर दर्द, पेट दर्द और कई प्रकार की एलर्जी में कारक 
  • उपयोग करने का तरीका जानना बहुत जरुरी है 


भारत में एलोवेरा सबसे लोकप्रिय हर्ब है जो हर घर में मिल जाएगा। पतले होने से लेकर चेहरे के कील-मुंहासे तक ठीक करने के लिए लोग एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं। भारत में एलोवेरा एक ऐसा पौधा माना जाता है जिससे हर तरह के केवल फायदे होते हैं। कई लोग तो कई सारी बीमारियां दूर करने के तक लिए भी एलोवेरा का जूस पीते हैं। अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो ये खबर केवल आपके लिए है। क्योंकि एलोवेरा से निकलने वाला एलो-लेटेक्स सरदर्द, एलर्जी और कैंसर जैसी घातक बीमारी तक का कारण माना गाया है।





चेहरे के लिए एलोवेरा बहुत जरुरी है 



आपने एलोवेरा को तोड़ने के दौरान उसमें से निकलते हुए पीले पदार्थ को देखा होगा। इस पीले पदार्थ को एलो लेटेक्स कहते हैं। यही पीला पदार्थ कई सारी बीमारियों का कारण बनता है। यहां तक की कैंसर जैसी घातक बीमारी का भी। आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम से जानें कैसे।

कैंसर का कारक - एलोवेरा लेटेक्‍स 

विशेषज्ञों की माने तो एलोवेरस से निकालने वाला यह पीले रंग को लेटेक्‍स टॉक्सिक होता है। अगर इसमें थोड़ी-बहुत मात्रा में टॉक्सिक हो भी तो नजरअंदाज किया जा सकता है लेकिन इसके टॉक्सिक कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बनते हैं।
2011 में अमेरिका एनटीपी ( नेशनल टॉक्सिकलॉजी प्रोग्राम) स्टडी की गई जिसमें अमेरिकी सरकार ने लैब में एलोवेरा का परीक्षण किया। इस परीक्षण में ये परिणाम प्राप्त हुआ की अगर आप हलवा, चटनी, जैम, मुरब्बा या सब्जी में एलोवेरा के लेटेक्‍स का इस्तेमाल करते हैं या जूस के द्वारा इसका सेवन करते हैं तो शरीर में कैंसर के कारक पैदा होने लगते हैं।
इसके अलावा जेल के तौर पर भी इसे त्वचा में लगाया जाए तो ये एक्जिमा, रेशेज़ और अन्य त्वचा की समस्‍याएं हो सकती है।





  • गर्भापात का खतरा - गर्भावस्था में एलो लेटेक्स का इस्तेमाल भूल कर भी ना करें। मैरीलैंड मेडीकल सेंटर यूनीवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार ये यूटेरिन कॉन्ट्रेक्शन पैदा करता है जिससे गर्भपात होने की संभावना पैदा हो जाती है।
  • बर्थ डिफेक्ट्स - एलो लेटेक्स बर्थ डिफेक्ट्स का भी कारण बनता है। वैसे भी शिशु को एलोवेरा से ही होने वाले फायदों के बारे में अब तक कोई जानकारी या रिसर्च का पता नहीं चला है। तो ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एलोवेरा का इस्तेमाल ना करें।


  • तो कैसे करें इस्‍तेमाल 

    तो अगर आप आगे से एलोवेरा को चमत्कारी पौधा मानकर उपयोग करने जाएं तो सावधान हो जाएं। क्‍योंकि इसे इस्‍तेमाल करने के लिए एलोवेरा की पत्‍ती को तोड़कर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद इसका पीला पदार्थ यानी लेटेक्‍स पूरी तरह से निकाल जायें तो इसे अच्‍छे से धोकर इस्‍तेमाल करें।

    Uses of Aloevera
    Aloevera for Face

    If you Like Our post then you can share on social sites with your friends and family.

    मानसून में त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं इलियाना के ये नुस्खे

    खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का सीक्रेट शेयर किया है



    बसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का कहना है कि मानसून में खूबसूरती बरकरार रखने का मंत्र अच्छी सफाई पद्धति को अपनाना और सही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना है। उन्होंने अपने समर्थकों को अपनी खूबसूरती और फिटनेस का राज बताते हुए कई उपयोगी सलाह भी दी जिनके इस्तेमाल से मानसून के दौरान भी ब्यूटीफुल तथा पिक्चर परफेक्ट दिखा जा सकता है।
    'पॉण्ड्स व्हाइट ब्यूटी' जैसे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी इलियाना के पास मानसून में खूबसूरती बनाए रखने के लिए विशेष पद्धति है। उन्होंने इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है।



    स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का करें इस्तेमाल
    उन्होंने त्वचा की सफाई की अहमियत के बारे में बताया कि बारिश सबको अच्छी लगती है। अधिकांश लोग चिपचिपाहट वाले मौसम से होने वाले नुकसान को कम आंकते हैं। वह लाइट जेल फेशवॉश का इस्तेमाल करती है। यह मृत कोशिकाओं को हटाता है और रोम-छिद्रों को खोल देता है। रोजाना दो से तीन बार त्वचा की सफाई करनी चाहिए। मुलायम कपड़े से त्वचा को थपथपा कर पोंछना चाहिए। यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को भी निकाल देता है।
    मॉइश्चराइजिंग के बारे में उनका कहना है कि उमस वाला मौसम होते हुए भी त्वचा में नमी को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। प्रो-विटामिन बी3 युक्त मॉइश्चराइजर ने उनकी त्वचा पर से काले धब्बे और काला घेरा हटाने में मदद की है।
    खान-पान पर भी दें ध्यान
    इलियाना ने बारिश के दौरान अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
    उन्होंने बताया कि वह दोगुनी मात्रा में पानी का सेवन करती है, ताकि त्वचा में नमी बरकरार रहे। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर पर बीमारियों का असर कम से कम होता है।